Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के विनर बने करणवीर मेहरा ने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दरअसल एल्विश यादव के पॉडकास्ट के लिए करणवीर मेहरा और रजत दलाल दोनों ही पहुंचे थे। इस दौरान एल्विश और करणवीर ने पेड मीडिया वाले कमेंट का भी मजाक उड़ाया। साथ ही एल्विश यादव करणवीर की ट्रॉफी भी ले गए। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
एल्विश ने छीन ली करणवीर की ट्रॉफी
इस दौरान करणवीर मेहरा अपनी जीती हुई ट्रॉफी के साथ पहुंचे थे। एल्विश यादव के साथ पॉडकास्ट करने के लिए करणवीर मेहरा पहुंचे। इस दौरान रजत दलाल ने भी एल्विश के साथ पॉडकास्ट शुरू किया। एल्विश यादव इस दौरान करणवीर की ट्रॉफी भी उनसे छीन कर ले गए। जी हां, मस्ती-मस्ती में एल्विश ने करणवीर को कहा कि अब हम मशीन की स्पीड थोड़ा तेज कर रहे हैं और इतने में ही एल्विश करणवीर की ट्रॉफी लेकर बोले कि ऐसे तो ट्रॉफी रजत को मिली नहीं, तो इस तरह से ही सही।
करणवीर बोले- जो जलते हैं उनसे उन्हें जलने दो
करणवीर मेहरा इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए भी नजर आए। करणवीर मेहरा से जब उन कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछा गया जो उनकी जीत से खुश नहीं थे, इस पर करणवीर मेहरा ने कहा कि जो जलते हैं उनसे उन्हें जलने दो। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा शो के रनर अप रहे विवियन डीसेना भी अपनी सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। विवियन और उनकी पत्नी ने इंडस्ट्री के सभी दोस्तों के लिए एक ग्रैंड पार्टी दी, जहां विवियन ने केक भी काटा।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra की ताजा पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट, Dhanashree संग डिवोर्स रुमर्स को हवा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines