Elvish Yadav Marriage Rumours real truth: सामने आ रही खबरों के मुताबिक बिग बॉस सीजन ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव साल 2025 के आखिर तक घर बसाने वाले हैं। अब एल्विश की शादी की खबरों के बाहर आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट की लहर दिखाई दे रही है और सभी राव साहब को घोड़ी चढ़ता देखने के लिए काफी एक्साइटेड होते हुए भी नजर आ रहे हैं। वेल आप सभी को बताते चले कि एल्विश की शादी का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि कॉमेडियन और लाफ्टर शेफ्स की होस्ट भारती सिंह ने किया है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav-Karan Kundrra बने Laughter Chefs 2 के विनर! ट्रॉफी थामे फोटो लीक
लाफ्टर शेफ्स 2 में भारती ने किया कन्फर्म
कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में आए दिन कुंवारे राव साहब यानी कि एल्विश यादव की शादी को लेकर खूब हंसी मज़ाक और जोक क्रैक किए जाते हैं और सभी इस पर काफी एंजॉय भी करते हैं और जब भी एल्विश की शादी की बात होती है तो वह हमेशा ब्लश करते हुए और शर्माते हुए ही नजर आते हैं। इस बात पर भारती सिंह ने कंफर्मेशन का ठप्पा जरूर लगा दिया है। दरअसल भारती सिंह हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में नजर आई थी। हमेशा की तरह रेड कारपेट पर पहुंची भारती सिंह ने पपराजी को पोज़ देते हुए खूब मस्ती भी की।
क्या कहा भारती सिंह ने
भारती सिंह से एल्विश की शादी के बारे में पूछा गया तो कॉमेडियन ने जवाब ही दिया। बता दें कि जब भारती सिंह से पूछा गया कि राव साहब एल्विश की शादी की खबरें आ रही हैं। क्या वो जल्द ही शादी करने वाले हैं? तो भारती सिंह ने जवाब देते हुए कहा मैंने ही बोला था वो वहीं है। होने वाली है उसकी शादी। इसी साल उसकी शादी हो जाएगी। तो सुना आपने अब एल्विश की शादी का जिक्र भारती से सुनकर राव साहब के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और 27 साल के एल्विश को दूल्हा बनता देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हो रहे हैं। साथ ही वेडिंग बस बनने के बाद एल्विश की लेडी लव को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं और दावे इंटरनेट की दुनिया में किए जा रहे हैं।
आखिरकार कौन है वह हसीना
लोग यह जानने के लिए काफीउतावले हैं कि आखिरकार कौन है वह हसीना जिसके साथ एल्विश यादव सात फेरे लेकर घर बसाने वाले हैं। फैंस एल्विश की होने वाली दुल्हन से मिलने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बताते चले कि एलविश यादव किससे शादी कर रहे हैं और क्या वाकई में 2025 के एंड तक घर बसाने वाले हैं। फिलहाल इस बात को लेकर कोई भी कंफर्मेशन एक्टर की तरफ से बाहर नहीं आई है।
जी हां, तेजी से फैल रहे अपने वेडिंग बस पर एल्विश की तरफ से कोई भी रिएक्शन फिलहाल नहीं दिया गया है। खैर अगर शादी की इन खबरों में जरा भी सच्चाई है तो यह देखना काफी खास होगा कि एल्विश कब तक अपनी वेडिंग अनाउंसमेंट फैंस के साथ शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Prime Video से कर दी खास डिमांड, Traitors को लेकर भी कही ये बात
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
37 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines