Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। एल्विश का प्रतिबंधित सांप के साथ वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से वो विवादों में आ गए।
वहीं, अब इस मामले में एल्विश यादव का नाम डालने वाले थाना प्रभारी पर भी गाज गिर गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा इस मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Alia Bhatt, बोलीं- मैंने कभी भी…
थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई
दरअसल, अपर आयुक्त, (कानून और व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बढ़ते अपराध पर अंकुश ना लगा पाने और जांच में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में नोएडा के सेक्टर-49 थाना प्रभारी संदीप चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कोटा पुलिस द्वारा नोएडा पुलिस से संपर्क कर एल्विश को पकड़ने की बात कही गई थी।
एल्विश मामले की अभी जांच जारी
वहीं, इसके जवाब में नोएडा पुलिस ने कहा कि एल्विश मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वहां की पुलिस ने एल्विश को छोड़ दिया। एल्विश को न तो अभी तक पुलिस ने क्लीन चिट दी है और न ही आरोपी बनाया है। उन्हें नोएडा पुलिस के कहने पर छोड़ा गया यह कहना निराधार है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सलमान खान ने एल्विश को किया सपोर्ट
बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित एक रेव पार्टी के सिलसिले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। इस वजह से एल्विश हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, अब इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इन पांच लोगों के अलावा एफआईआर में एल्विश यादव का भी नाम शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में एल्विश को सलमान खान ने भी सपोर्ट किया था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines