Elvish Yadav House Firing Case: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर आज सुबह फायरिंग का मामला सामने आया है। राव साहब के घर कई राउंड फायर किए गए, जिसके बाद अब उनके पिता ने मामले की एफआईआर दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं कि एफआईआर में क्या है?
एफआईआर में क्या?
मामले की गंभीरता को देखते हुए एल्विश यादव के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर की कॉपी में लिखा गया है कि आज सुबह 17 अगस्त 2025 को 5:25 पर हमारे घर के मेन गेट के ऊपर से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कई राउंड फायर किए गए हैं। इसकी पुष्टि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है। फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक पर आए थे।
हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं- एल्विश के पिता
एफआईआर में आगे लिखा गया है कि ये हमला हमारे परिवार पर जानलेवा किया गया है। अगर उस टाइम हम बाहर होते तो हमारी जान जा सकती थी। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही इससे पहले कोई कॉल या मैसेज आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जाए और अपराधी बदमाशों को अरेस्ट किया जाए। साथ ही जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई कर हमलावरों को बेनकाब किया जाए और हमारी सुरक्षा की जाए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आज सुबह एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई। रिपोर्ट्स की मानें तो राव साहब के घर दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर भाऊ गैंग के सदस्य ने ली है, जिनका नाम नीरज फरीदपुरिया और भाऊ भाऊ रिटोलिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर नया क्या अपडेट आएगा? और पुलिस की जांच में क्या सामने आता है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले 2 गैंगस्टर? इन यूट्यूबर्स को भी दी धमकी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines