Elvish Yadav Got Death Threat: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। जी हां मुनव्वर फारूकी के साथ मैच खेलने की वजह से एल्विश को ये धमकी मिली है। फिलहाल यूट्यूबर ईसीएल नाम की लीग में मैच खेल रहे हैं, जिसमें हाल ही में उन्होंने मुंबई की टीम के खिलाफ मैच खेला जिसके कप्तान मुनव्वर फारूकी हैं।
एल्विश यादव को किसने दी धमकी?
मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी किसकी तरफ से मिली है, फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को मैच के दौरान ये धमकी मिली है। जिस वक्त एल्विश यादव की टीम मुनव्वर की टीम के खिलाफ मैच खेल रही थी उन्हे तब धमकी दी गई है। ईसीएल लीग के इस मैच के बाद एल्विश यादव मुनव्वर फारूकी के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए थे।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
एल्विश यादव के लिए ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी जब उन्होंने पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो किसी भी बेगुनाह की जान लेने की निंदा करते हैं और पीओके पर उनकी भी नजरें हैं, उन्हें इस ट्टीट पर बहुत सारे डेथ थ्रेट्स मिले थे। इससे पहले भी एल्विश कई बार ऐसे ही मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रख चुके हैं जिसके बाद उन्हें कई बार निशाने पर लिया गया है।
मुनव्वर फारूकी के साथ पुराना विवाद
बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ एल्विश यादव का शुरू से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों के बीच मजाक और मस्ती तो चलती है लेकिन कई मौकों पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते हुए भी नजर आए। मुनव्वर फारूकी के बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश यादव उन पर एक टिप्पणी करते हुए दिखे थे जबकि मुनव्वर भी कई बार एल्विश के जहरीले सांप मामले में फंसने को लेकर तंज कस चुके हैं। हाल ही में ईसीएल को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी मुनव्वर फारूकी ने एल्विश को लेकर एक कमेंट किया था जिसपर एल्विश यादव ने कहा था जेल की बात देखो कौन कर रहा है।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर हुआ भयानक हादसा, अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines