Elvish Yadav Got Death Threat: रविवार को ईसीएल 2024 के मैच के दौरान हरियाणवी हंटर्स और मुंबई डिसरप्टर्स के बीच मुकाबले में भारी बवाल देखने को मिला। इस मैच में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का सामना बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की टीम के साथ था। मैच से पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। फिर टॉस के वक्त मुनव्वर और एल्विश से एक दूसरे को एक हैशटैग देने के लिए कहा गया, बस यहीं पर पूरा विवाद शुरू हुआ। दोनों मस्ती-मस्ती में एक दूसरे को रोस्ट कर रहे थे लेकिन मुनव्वर के कुछ फैंस ने इसे ज्यादा ही सीरियस ले लिया और एल्विश को किसी से जान से मारने की धमकी दे दी। क्या था पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
एल्विश को मिली जान से मारने की धमकी
ईसीएल 2024 के मैच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली घटना देखने को मिली जिसने खेल प्रेमियों और सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया। मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव इस समय सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स टीम के कप्तान हैं, वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव हरियाणवी हंटर्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान अचानक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया।
मैच की शुरुआत से पहले मुनव्वर और एल्विश के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक की खबरें आई थीं, लेकिन खेल के दौरान किसी ने क्राउड से एल्विश को जान से मारने की धमकी दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव को मैच के दौरान कुछ अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिली। इस घटना ने फौरन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए और दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया।
एल्विश और मुनव्वर में क्या बात हुई?
मैच से पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी के बीच की बात के बाद ही ये सारा विवाद शुरू हुआ। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव ने मैच से पहले मुनव्वर फारुकी को ‘सेकंड रनर-अप’ कहकर चिढ़ाया। इस पर मुनव्वर ने जवाब देते हुए कहा, ‘हर सिस्टम को अपडेट की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि वो अपडेट दे देंगे हम।’ इस बातचीत ने दर्शकों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी और वो उत्तेजित हो गए। हालांकि दर्शकों के स्टेडियम से जाने के बाद मैच को पूरा किया गया। इस दौरान वहां मैनेजमेंट के सदस्य मौजूद थे।
स्टेडियम के बाहर लगे जय श्री राम के नारे
इस घटना के बाद जैसे ही एल्विश यादव की आर्मी को पता चला कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है, तो वो भारी संख्या में स्टेडियम के बाहर मौजूद हो गए। वहां लोगों ने जमा होकर जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोगों को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किसी तरह स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया और मामले को शांत कराया।
एल्विश और मुनव्वर के बीच का ये विवाद अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इन दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी घटनाएं क्रिकेट जैसे खेल के दौरान होना काफी डरावना है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, Munawar Faruqui के खिलाफ मैच खेलना पड़ा भारी?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines