Elvish Yadav First Reaction on House Firing Case: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बीते दिन 17 अगस्त को सुबह-सुबह फायरिंग का मामला सामने आया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि, इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने एल्विश के घर हुई फायरिंग की जांच भी शुरू कर दी है। इस बीच अब घटना पर राव साहब का रिएक्शन भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर ने इस पर क्या कहा?
एल्विश यादव ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एल्विश ने लिखा है कि आप लोगों की प्रार्थना और गुड विशेज के लिए मैं दिल से आप लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं और मेरा परिवार ठीक है और हेल्थी हैं। आपके प्यार और चिंता के लिए मैं दिल से आपको थैंक्स करता हूं।धन्यवाद। एल्विश के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।
17 अगस्त को सुबह-सुबह हुई फायरिंग
गौरतलब है कि 17 अगस्त को सुबह-सुबह एल्विश यादव के घर दो से तीन नकाबपोशों ने कई राउंड फायर किए। घटना पर एल्विश के पिता ने बात करते हुए कहा कि वो सुबह सो रहे थे, तभी अचानक उन्हें फायरिंग की आवाज सुनाई दी, वो बाहर आए, तो देखा कि दो लोग फायरिंग करने में लगे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने घर का सीसीटीवी चैक किया, जिसमें देखा कि दो लोग फायरिंग कर रहे हैं और एक शख्स बाइक पर सवार इधर-उधर फेरा लगा रहा है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एल्विश के पिता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। गुरुग्राम पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर भाऊ गैंग के सदस्य ने ली है, जिनका नाम नीरज फरीदपुरिया और भाऊ भाऊ रिटोलिया है। मामले की पुलिस की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav के अलावा ये चेहरे भी गुरुग्राम में निशाने पर, किसी पर हुई फायरिंग, तो किसी को उतारा मौत के घाट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines