Elvish Yadav Fan Viral Video: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी एक फीमेल फैन के साथ है। इस वीडियो में एल्विश की फैन को ट्रोल किया गया और इसके बाद एल्विश ने भी इस पर रिएक्शन दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
छोटी लड़की का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो छोटी लड़की एल्विश को देखकर फूट-फूटकर रो रही है और एल्विश के पैरों में पड़ी है। एल्विश बच्ची को उठाते हैं और चुप होने के लिए कहते हैं। एल्विश उस बच्ची के सामने खड़े हैं, लेकिन फिर भी वो बच्ची बिलख-बिलखकर रो रही है। एल्विश बच्ची को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं होती।
रो-रोकर बुरा हाल
इतना ही नहीं बल्कि वहां मौजूद बाकी लोग भी बच्ची को चुप होने के लिए कहते हैं। साथ ही एल्विश से बात करने के लिए भी कहते हैं, लेकिन वो खुद पर काबू करने की कोशिश करती है, पर रोती रहती है। वीडियो में बच्ची एल्विश को हग करके भी बुरी तरह रोती है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर लोग बच्ची को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि बहुत बढ़िया एक्टर।
लोगों ने किया ट्रोल
इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इसको बाद में पछतावा होगा। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि इसके पेरेंट्स के लिए दुख हो रहा है। चौथे यूजर ने लिखा कि क्या ही चल रहा है भाई। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब एल्विश का एक और भी वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश बच्ची को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
क्या बोले एल्विश?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एल्विश कह रहे हैं कि एक छोटी बच्ची का वीडियो है, जो मुझे देखकर रो रही थी। बहुत लोग उसको ट्रोल कर रहे हैं। एल्विश ने कहा कि ये गलत है, आप ऐसा ना करें। अगर लड़की बड़ी है, तो भी ट्रोल ना करें और अगर छोटी हैं, तो बिल्कुल भी ट्रोल ना करें। एल्विश ने कहा कि वो खुश थी, तो आप उसको खुश रहने दो ना, वो बहुत प्यारी लड़की है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: किस हसीना के साथ काम करना चाहते हैं Puneet Superstar? इन्फ्लुएंसर ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines