Elvish Yadav Snake Venom Case: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं। एल्विश को ईडी ने सांप के जहर वाली पार्टी के मामले में नया समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एल्विश को 23 जुलाई को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है। इससे पहले उन्हें 8 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि क्योंकि एल्विश अभी विदेश में हैं इसलिए उन्होंने कुछ वक्त मांगा था, जिसके बाद ईडी ने उन्हें अब 23 जुलाई को पेश होने का समन भेजा है।
मई में दर्ज हुआ था मामला
दरअसल मई में ई़डी ने एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में ये भी सामने आया था कि ईडी ने एल्विश के पास मौजूद सभी महंगी कारों के काफिले पर भी रिपोर्ट मांगी है। ईडी उनके पास मौजूद मंहगी कारों की भी जांच करेगी। इसलिए एल्विश यादव इस वक्त मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इसके अलावा एल्विश यादव को लेकर ये भी खबर आई थी कि ईडी उन बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी जहां एल्विश अक्सर पार्टी के लिए जाया करते थे।
नोएडा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
आपको बता दें इसी मामले को लेकर नोएडा पुलिस ने मार्च में एल्विश यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। हालांकि अब ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव पर ये कार्रवाई हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल एल्विश यादव के खिलाफ पिछले साल एक FIR दर्ज हुई थी। उनके खिलाफ ये मामला पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने दर्ज कराया था। इस रिपोर्ट में एल्विश पर सांपों के जहर को गैरकानूनी तरीके से तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। एल्विश पर आरोप लगा था कि वो सांप के जहर का नशा महंगी रेव पार्टियों में बेचकर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देखें कैसे बूढ़े शख्स के ‘अरमान’ जगा रहीं कृतिका मलिक, यूट्यूबर की दूसरी बीवी का ओल्ड वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines