रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ की वापसी काफी धमाकेदार होने वाली है। इस बार मेकर्स शो को और भी मजेदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे और लगातार पॉपुलर सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। ‘बिग बॉस’ के कई एक्स कंटेस्टेंट्स मेकर्स की प्रायोरिटी लिस्ट में नजर आ रहे हैं। काफी समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव को भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेंगे एल्विश यादव?
एल्विश यादव ने खुद इस रिपोर्ट को कन्फर्म भी किया था। इसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला था। एल्विश यादव की आर्मी उनके इस शो में आने की खबर से खुश हो गई थी। हालांकि, बाद में खुद एल्विश यादव ने ही इस शो को करने से इंकार कर दिया। एल्विश यादव ने कहा था कि वो खतरों से दूर रहते हैं। इसके बाद यही माना जा रहा था कि उन्होंने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया है।
कंफ्यूज हैं राव साहब
हालांकि, अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके बाद, एल्विश यादव के फैंस की उम्मीद एक बार फिर जग सकती है। ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज पर जानकारी दी गई है कि एल्विश यादव ने अभी तक ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का ऑफर ठुकराया नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिलहाल एल्विश यादव कंफ्यूज हैं। यानी वो तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें ये शो करना है या नहीं।
यह भी पढ़ें: सोनू निगम पर कॉन्सर्ट में पत्थर और बोतलें नहीं, फेंकी गई थी ‘वेप’? सिंगर ने रिवील किया सच
अभी तक रिजेक्ट नहीं किया ऑफर
रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव ने अभी तक तय नहीं किया है कि उन्हें क्या करना है? उन्होंने अभी ना तो इस शो के लिए हामी भरी है और ना ही इस ऑफर को रिजेक्ट किया है। इसका मतलब अभी भी चांस है कि एल्विश यादव इस सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो में शामिल हो सकते हैं। हो सकता है कि राव साहब का इरादा बदल जाए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines