Elvish Yadav मामले में PFA कार्यकर्ता सौरव गुप्ता को समन जारी, पुलिस ने कहा- सभी सबूत सौंपें

Elvish Yadav Case: गुरुग्राम पुलिस ने पीएफए कार्यकर्ता सौरव गुप्ता को इस मामले में समन भेजा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मौजूद सभी सबूत सौंपने के लिए कहा है।

Elvish Yadav

image credit: social media

Elvish Yadav Case: सांप का जहर निकालने और उसे रेव पार्टियों में इस्तेमाल करने के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुग्राम पुलिस ने पीएफए कार्यकर्ता सौरव गुप्ता को इस मामले में समन भेजा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मौजूद सभी सबूत सौंपने के लिए कहा है। गुरुग्राम पुलिस को 15 दिसंबर तक स्थानीय अदालत में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करनी है।

विज्ञापन

राहुल से किए गए थे सवाल

विज्ञापन

बता दें कि सांप का जहर निकालने के मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव से खास तौर पर कई सवालों के जवाब लिए गए थे। दरअसल राहुल ही वह शख्स है जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आई थी और उसमें वो एल्विश यादव को जानने की बात कर रहा था। खबरों के अनुसार राहुल इतना शातिर था कि वो सांप के जहर के लिए जब किसी से शख्स (पार्टी) से बात करता था तो सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग ऐप का इस्तमाल करता था। पैसों के लेनदेन के लिए अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐप का इस्तमाल करता था।

क्या है मामला

विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज की है। बीते 3 नवंबर को वन्यजीव (संरक्षण) कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

नौ सांप हुए थे बरामद

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आयोजन स्थल से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे। सांप का 20 मिलीलीटर जहर भी जब्त किया गया था। दरअसल अधिक नशा करने वालों को धीरे-धीरे नशे की ऐसी लत पड़ जाती है कि उन पर दूसरा कोई नशा कम नहीं करता। ऐसे में भी सांप के जहर को नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, इसी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ