Elvish Yadav Viral Post: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी से पुराना रिश्ता है। आए दिन उन्हें लेकर कोई न कोई विवाद हो ही जाता है। ऐसे में लाइमलाइट में उनका नाम बना रहता है। बीते कुछ दिनों से एल्विश यादव का नाम बिग बॉस ओटीटी 3 की वजह से चर्चा में बना हुआ था। लवकेश कटारिया के रियलिटी शो में जाने के बाद एल्विश की आर्मी उन्हें सपोर्ट कर रही है। ऐसे में शो के होस्ट और बाकी कंटेस्टेंट अक्सर एल्विश को टारगेट करते थे।
एल्विश ने किस लड़की का वीडियो किया पोस्ट?
वहीं, अब वो किसी और कारण से सुर्खियों में आ गए हैं। अब एल्विश यादव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लड़की को अपना प्यार बताया है। एल्विश ने अपने ट्विटर से एक वीडियो शेयर किया है और इस लड़की को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब वायरल हो गया है। बता दें, ये लड़की कोई और नहीं बल्कि बेबिका दुबे (Bebika Dhurve) हैं।
बेबिका ने बिग बॉस के मेल कंटेस्टेंट्स का उड़ाया मजाक
एल्विश यादव ने अब बेबिका के इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की है जिसमें वो बोल रही हैं कि मुझे लड़कों से प्यार नहीं होता। बेबिका ने कहा शो में लोग आते थे, फ्लर्ट करते थे, मेरा अटेंशन ग्रैब करने की कोशिश करते थे। जबरदस्ती मुझे अपने साथ बिठाते थे और मैं भागती थी उन से। बेबिका आगे कहती हैं कि वो उनसे कहते थीं कि मुझे लड़के पसंद नहीं हैं, मुझे एक आदमी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये भी कह दिया कि बिग बॉस ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की है, उन्होंने अच्छे लड़के नहीं भेजे। बेबिका ने आगे ये भी कहा कि मेकर्स उन लड़कों के साथ उनकी जोड़ी बनाने की कोशिश करते थे।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने के बाद Natasa Stankovic करेंगी नया बदलाव, पोस्ट शेयर कर दिया इशारा
एल्विश ने बेबिका को किया रोस्ट
अब बेबिका अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो गई हैं। लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इसी बीच एल्विश यादव ने भी इस पर रिएक्ट कर दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बेबिका को कोई कुछ नहीं बोलेगा। प्यार है ये मेरा।’ अब ये कहकर उन्होंने प्यार से ही बेबिका को रोस्ट कर दिया है और एल्विश यादव का ट्वीट वायरल हो गया है। लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
17 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines