हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Snake Venom Case में 5 दिन जेल में रहे Elvish Yadav, राव साहब बोले- कोई भी जेल...

Snake Venom Case, Elvish Yadav: एल्विश यादव ने स्नेक वेनम केस में जेल में बिताए पांच दिनों पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फुकरा इंसना के साथ विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर राव साहब ने क्या कहा?

विज्ञापन
Elvish Yadav

Snake Venom Case, Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरी हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम ऐसा फंसा की अभी तक वो इस केस से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं, अब एल्विश ने जेल में बिताए पांच दिनों पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर राव साहब ने क्या कहा?

एल्विश ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल ही में एल्विश ने एक व्लॉग में इसके बारे में बात की और सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने एल्विश से इसके बारे में सवाल किया गया, तो राव साहब ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इस पर वो ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन इतना जरूर है कि भगवान ना करें कि कभी कोई जेल जाए। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक फैन ने ‘फुकरा इंसान’ के साथ उनके विवाद पर भी सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ है और हम अक्सर शूटिंग पर मिलते रहते हैं।

2023 में पहली बार सामने आया था एल्विश का नाम

दरअसल, बीते साल यानी 2023 नवंबर में पहली बार एल्विश का नाम इस केस से जुड़ा था। वहीं, जब मामले की जांच हुई तो एफएसएल रिपोर्ट में सांप का जहर होने की पुष्टि हुई और फिर कुछ दिन बाद राव साहब को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। फिर इस केस में एल्विश को अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें पांच दिन बाद जमानत पर रिहा किया गया।

जांच के लिए भेजे गए हैं एल्विश और दोस्तों के फोन

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है और कुछ दिन पहले एल्विश और उनके दोस्त ईश्वर और विनय के फोन को भी पुलिस ने जब्त किया था। मिली जानकारी की मानें तो कथित तौर पर पुलिस ने एल्विश और उनके दोस्तों के जो फोन जांच के लिए भेजे हैं, उनमें एल्विश और उसके दोस्तों के बीच सांप के जहर मामले की बातचीत के सबूत हो सकते हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है और जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- 5 अफेयर, 2 शादियां और पूर्व पीएम की बेहद करीबी रही ये हसीना, पहचाना क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें