Elvish Yadav Break Silence On Relationship: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनें रहते हैं। हाल ही में जहां अंजलि अरोड़ा से एल्विश का नाम जोड़ा जा रहा था। वहीं, अब ‘राव साहब’ ने खुद ही अपने सपनों की राजकुमारी के बारे में बात की है। जी हां, सोशल मीडिया पर एल्विश का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में एल्विश ने क्या-क्या खुलासा किया है?
सोशल मीडिया पर सामने आया एल्विश का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एल्विश का एक इंटरव्यू वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश अपने रिलेशनशिप पर बात कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब एल्विश से सवाल किया जाता है कि आपकी लव लाइफ के बारे में लोग जानना चाहते हैं, कि कब एल्विश के प्यार का खुलासा होगा, क्या कोई है एल्विश की लाइफ में। इस पर एल्विश जवाब देते हैं कि प्यार का खुलासा करेंगे.. बढ़िया, प्यार, मोहब्बत बांटते रहो और हमारी जिंदगी में भी है भाई… वो भी बढ़िया अपना सुखी हैं।
है भाई है..- एल्विश
एल्विश ने आगे कहा कि टाइम आएगा तब खुलासा करेंगे। उसको ऐसे लिफापे में से निकाल के दिखा दूंगा कि गाइज सी.. ये रहीं.. है भाई है। अब एल्विश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहा ये वीडियो अभी का है या पुराना ये कहना मुश्किल है।
अंजलि संग उड़ रही अफवाहों पर एल्विश ने लगाया विराम
बता दें कि हाल ही में एल्विश और अंजलि को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन एल्विश ने इस पर बयान देकर…. उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। बता दें कि बीते कुछ दिन एल्विश के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। जी हां, स्नेक वेनम केस में एल्विश को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद एल्विश को जमानत मिली। इस दौरान तरह-तरह की बातें एल्विश को लेकर कही गई और सोशल मीडिया पर हर तरफ वही छाए हुए थे।
यह भी पढ़ें- Bebika ने ‘राव साहब’ को दी सलाह, #Elvisha के रिश्ते पर कहा- मुझे नहीं लगता वो रियल…
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines