एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की थी. बाद में एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था और इस रियलिटी शो के विनर बनकर उभरे थे. इस शो के बाद एल्विश ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने पिछले साल वेब शो ‘औकात के बाहर’ से एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा.
आपको बता दें कि एल्विश यादव कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके है. उन्होंने कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में भी नजर आए हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि एल्विश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. बता दें कि एल्विश यादव टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस ‘VJ फ्रेम्स’ में बन रही एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं.
कब से शुरू होगी शूटिंग?
प्रोडक्शन हाउस ‘VJ फ्रेम्स’ ने पहली फिल्म टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी के साथ बना रहे हैं. इस मूवी में एल्विश यादव भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस मूवी का कोई नाम सामने नहीं आया है. बिना नाम वाली इस फिल्म का डायरेक्शन रेमो डिसूजा करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि यह एक मूवी नहीं बल्कि एक एक्शन फ्रैंचाइजी होने वाली है. इस मूवी की शूटिंग की शुरुआत 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है. इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है.
तरण आदर्श ने एक्स पर लिखा, ‘काफी एक्साइटेड हूं, आप पर गर्व है. एल्विश यादव, पिछले 10-12 सालों से कड़ी लगन और मेहनत के साथ काम कर रहे हैं, अब इसका फल आखिरकार उन्हें मिल रहा है.’
एल्विश यादव को फैंस ने दी बधाई
तरण आदर्श के इस पोस्ट में यूजर्स भी एल्विश यादव को बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट, एल्विश यादव. आप नफरत करने वालों को एक बार फिर गलत साबित करो, जैसे तुम करते हो भाई. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो एल्विश यादव भाई, पहले यूट्यूब पर वीडियो देखते थे फिर टीवी पर, और अब सीधा सिनेमा हॉल में देखेंगे, भाई के सारे सपने पूरे हो रहे हैं, आई लव यू भाई, महादेव आपको आशीर्वाद दें.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines