Snake Behind Lovekesh Kataria In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ इस वक्त लोगों का फेवरेट शो बन चुका है। शो में जब से अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच बवाल मचा है, शो की TRP ने भी कमाल मचा दिया है। एपिसोड की बात करें तो लवकेश कटारिया ‘बाहरवाले’ हैं, इस बात का खुलासा हो चुका है। वहीं बिग बॉस ने भी उन्हें सजा दे दी है, जिसके चलते उन्हें गार्डन एरिया में हथकड़ी से बांधकर रखा गया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लवकेश गार्डन एरिया में हथकड़ी से बंधे बैठे हुए थे और उनके पीछे एक सांप नजर आया था। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि घर में सांप निकला है, इस बात से हर कोई हैरान था। खुद एल्विश यादव भी इस बात से हैरान दिखाई दिए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए। इन सब के बीच ट्विटर (X) पर एल्विश यादव चर्चा में आए गए।
क्यों चर्चा में आए एल्विश यादव?
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहली बार हुआ जब घर में सांप देखने को मिला है। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ये देखकर लोग भी सोशल मीडिया पर हक्के-बक्के रह गए। कुछ कहना था कि बरसात का मौसम है, इसलिए घर में सांप आना लाजिमी है। वहीं कुछ लोगों ने सांप का कनेक्शन एल्विश यादव को ब्लेम करना शुरू कर दिया। ‘द खबरी’ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि ‘एल्विश यादव का सांप के साथ काफी क्लोज रिश्ता है। इसलिए घर में उसके बेस्ट फ्रेंड के आसपास घूम रहा है।’
यह भी पढ़ें: कभी ‘कॉकरोच’ तो कभी स्लो मोशन से लोगों को बनाया दीवाना; एक रियलिटी शो ने पलटी किस्मत, क्या आपने पहचाना?
लवकेश और एल्विश का कनेक्शन
आपको बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव और लवकेश कटारिया काफी अच्छे दोस्त हैं। लव भी एल्विश को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। अब जब वो शो में हैं, तो उन्हें एल्विश आर्मी का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। शो की शुरुआत में ऐसी चर्चा हुई थी कि लवकेश कटारिया के फैंस तो उन्हें सपोर्ट कर ही रहे हैं। वहीं बाहर से उन्हें एल्विश आर्मी का भी पूरा सपोर्ट है। इस बात के सामने आने के बाद होस्ट अनिल कपूर ने लवकेश से कहा था कि वो जनता के सामने अपने फैंस से कहें कि उन्हें उनकी पर्सनैलिटी को जज करते हुए वोट किया जाए।
पोस्ट पर यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट
‘द खबरी’ के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘एल्विश यादव ने अपने सांप दोस्त से कहा है कि वो घर में लवकेश को जाकर सपोर्ट करें।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एल्विश ने अपना खबरी घर के अंदर छोड़ा है। लवकेश को कुछ गेम समझाने के लिए भेजा होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सांप भी पॉपुलैरिटी हाइप लेना चाहता है।’ वहीं किसी ने कमेंट किया, ‘अरे नहीं वो एल्विश ही था।’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines