विमल कौशिक
Elvish Yadav, Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जी हां, स्नेम वेनम केस एल्विश का पीछा ना छोड़ने की कसम खा चुका है। इस केस में एल्विश का नाम बुरी तरह से फंसा हुआ है। हालांकि एल्विश जमानत पर बाहर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस केस में एल्विश की वो कौन-सी सबसे बड़ी गलतियां हैं, जो उनकी गिरफ्तारी की वजह बनी हैं। अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं…
एल्विश का बिहेवियर बना मुश्किलों की वजह
- रेव पार्टी में नोएडा पुलिस ने जिन सांपों को बरामद किया है, उनका 20 ml जहर एल्विश के अरेस्ट होने की सबसे बड़ी वजह बना है।
- स्नेक वेनम केस में नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पुलिस ने बताया है कि जब रेड हुई थी तो उस दौरान वहां से जो सांप और जहर बरामद किया था, वो उन्हीं सांपों से निकाला गया था। बता दें कि इसको साबित करने के लिए पुलिस ने जयपुर से आई FSL यानी फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को आधार बनाया है।
- पुलिस का कहना है कि जब एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उससे 124 सवाल पूछे गए थे, जिसके जवाब एल्विश ने ज्यादातर गलत दिए।
- पुलिस की मानें तो एल्विश यादव कई रेव पार्टियों में गया था, जो ज्यादातर गुरुग्राम में हुई थीं।
- ऐसी ही एल्विश को अरेस्ट नहीं किया गया बल्कि राव साहब का खराब कंडक्ट ही इस मुसीबात की जड़ बना है।
- इस केस में एल्विश के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है और पुलिस की मानें तो एल्विश का खराब विहेवियर ही उसके अरेस्ट होने की सबसे बड़ी वजह बना है।
- एल्विश के खराब कंडक्ट को साबित करने के लिए पुलिस ने कई वीडियो का सहारा लिया है और उन्हें आरोप पत्र का हिस्सा बनाया है। इसके जरिए पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि एल्विश एक पॉपुलर इंसान बन चुका है और इसके नाते उसकी कुछ नैतिक जिम्मेदारी समाज के प्रति बनती है, जिनको निभाने में वो असफल रहा है।
- नोएडा पुलिस ने इस केस में एल्विश समेत 8 आरोपियों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट सूरजपुर कोर्ट में दाखिल की थी, जिसपर आज कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है।
- इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने अब एल्विश और उसके दोस्त ईश्वर और विनय के मोबाइल फोन को भी फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद भेजा है।
एफएसएल रिपोर्ट में मिला सांप का जहर
अब देखने वाली होगी कि क्या एल्विश इस केस से बाहर निकल पाएंगे या उनका ‘Systumm’ हमेशा के लिए हिल जाएगा। बता दें कि साल 2023 नवंबर में पहली बार इस केस में एल्विश का नाम आया था। इसकी बाद मामले की जांच हुई है एफएसएल रिपोर्ट में सांप के जहर होने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें- कट गए Rakhi Sawant के दोनों हाथ! जंगल के बीच, पहाड़ से सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines