Elnaaz Norouzi: ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच अब एलनाज को लेकर बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी है कि उन्हें फ्रैक्चर हुआ है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को कहां चोट लगी है?
4 दिन, 4 फ्लाइट, 1 रिब फ्रैक्चर
दरअसल, एलनाज नौरोजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 4 दिन, 4 फ्लाइट, 1 रिब फ्रैक्चर। एलनाज के पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी टी-शर्ट को ऊपर उठाया हुआ है और उनकी कमर के ऊपर ब्लू कलर की बैंडेज लगी नजर आ रही है। एलनाज को रिब्स में फ्रैक्चर हुआ है।
Elnaaz Norouzi
ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं एलनाज
एलनाज के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि एलनाज नौरोजी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीनाओं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है और लोग उनके पोस्ट पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। वहीं, अगर एलनाज की बात करें तो एलनाज नौरोजी एक ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, लेकिन वो बॉलीवुड में काम करती हैं।
फिल्म ‘संगीन’ से हिंदी डेब्यू
एलनाज की बात करें तो उनका जन्म तेहरान में हुआ था। हालांकि, जब वो आठ साल की थी तो वो जर्मन चली गईं और इसके बाद महज 14 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि एलनाज रोज ने फिल्म ‘संगीन’ से हिंदी डेब्यू किया था और लोगों को उनका काम पसंद भी आया था। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘खिद्दो खुंडी गेंद’ और ‘हॉकी’ में भी काम किया है।
जर्मन, फ्रेंच, फारसी, हिंदी
साथ ही उन्होंने कई टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। बता दें कि साल 2015 में एलनाज इंडिया आ गई थीं। इतना ही नहीं बल्कि एलनाज अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, फारसी, हिंदी, पंजाबी और उर्दू बोल सकती हैं, जिससे उन्हें कई फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय करने में मदद मिली है। इसके अलावा एलनाज ने साल 2018 में निर्देशक विपुल शाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और इसके लिए वो खूब चर्चा में भी रही थीं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon की शादी की अफवाहों को फिर मिली हवा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines