Elli Avrram Talk About Molestation: बिग बॉस फेम मशहूर एक्ट्रेस एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्से अक्सर ही फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच एली ने अपने साथ हुआ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ ऐसा बताया जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है। साथ ही अपने साथ हुआ हैरान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो एक बार क्लब गई थीं, जहां उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। हालांकि वो इससे डरी नहीं और उन्होंने छेड़खानी करने वाले शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था।
एक्ट्रेस के साथ हो चुकी छेड़खानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस एली अवराम ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई छेड़खानी से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। एली ने कहा, ‘मेरे भाई ने मुझे सेल्फ डिफेंस सिखाया है, मैं इन चीजों को लेकर पूरी तरह से ट्रेंड हो चुकी हूं। यही वजह है कि जब एक बार मैं क्लब गई थी तो वहां एक आदमी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। हालांकि मैंने उसे बख्शा नहीं और उसकी वहीं पिटाई कर दी।’
एली ने आगे बताया, ‘मैं क्लब गई थी, जहां उस आदमी ने जबरदस्ती करते हुए मेरी कलाई पकड़ी थी। वो लगातार मुझे छेड़ने की कोशिश कर रहा था।’
यह भी पढ़ें: इंडिया की पहली AI सुपरस्टार नैना अवतार कौन? जो Bigg Boss 18 की बनीं कंफर्म कंटेस्टेंट!
सेल्फ डिफेंस में ट्रेंड है एली
एली अवराम ने आगे कहा, ‘मुझे शुरुआत से इस तरह के एक्शन को भांप लेने की आदत है। मैंने सीखा है तो मुझे पता चल गया था कि उस आदमी के इरादे मेरे प्रति ठीक नहीं हैं। जब वो लगातार मुझसे छेड़खानी करने लगा तो मैंने बिना डरे उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद वो पीछे की ओर हट गया। इसके बाद वहां तुरंत ही सिक्योरिटी गार्ड्स आ गए और उन्होंने पूरे मामले को संभाल लिया।’
उन्होंने बातचीत में आगे कहा कि उनके साथ ये पहली बार नहीं था। पहले भी उन्होंने इस तरह की हरकतें फेस की हैं। हालांकि एली ने कहा कि वो ऐसे लोगों से खुद निपटना जानती हैं क्योंकि उन्होंने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रखी है।
बिग बॉस 7 में आ चुकीं नजर
गौरतलब है कि एली अवराम स्वीडन की रहने वाली हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें कई हिंदी फिल्मों में देखा जा चुका है, इसमें मिक्की वायरस, किस किस को प्यार करूं, गुडबाय और गणपत शामिल है। हालांकि एली साउथ की कुछ फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा एली सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आ चुकी हैं। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया था। वहीं शो में एली सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट थीं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines