Elli AvrRam Cryptic Post: बिग बॉस 7 में नजर आने के बाद से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस एली अवराम इस वक्त काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। ये सब उस वक्त से शुरू हुआ जब यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने उनके साथ एक राेमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई तो दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा शुरू हो गई। दोनों को साथ देखने के लोग भी शॉक्ड हो गए। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आशीष चंचलानी को एली अवराम के ‘बॉडी काउंट’ की याद दिला दी। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
एली अवराम ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
एली अवराम को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक डीएम शेयर किया। दरअसल, ये डीएम उन्हें किसी की ओर से भेजा गया है, जिसका स्क्रीनशॉट एली अवराम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘आपकी बॉडी का सबसे सेक्सी हिस्सा आपका माइंड है।’ इसे पोस्ट करते हुए एली अवराम ने लिखा, ‘सच्ची कहानी।’
यह भी पढ़ें: ये जवानी है दीवानी’ से फेमस हो गई थी ये एक्ट्रेस, फिर इंडस्ट्री से हुई दूर; अब कहां हैं Evelyn Sharma?
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
आशीष चंचलानी और एली अवराम की रोमांटिक फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘भाई का वजन 70 किलो और बॉडी काउंट 100+ है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई, उसके शरीर की गिनती आपके द्वारा खोए गए किलो की संख्या से अधिक है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सावधान भाई, उसकी बॉडी काउंट आपके द्वारा घटाए गए किलो से ज्यादा है।’
क्या म्यूजिक एल्बम के लिए आए साथ?
इस बीच कुछ यूजर्स ने आशीष चंचलानी और एली अवराम का सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘धाई हो!! बहुत खूबसूरत खबर। आप दोनों को ढेर सारा प्यार!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसलिए साबित हुआ जो होता है अच्छे के लिए होता है!’ वहीं कुछ का अंदाजा है कि शायद आशीष चंचलानी और एली अवराम का नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है। फिलहाल दोनों में से किसी ने अभी रिएक्शन नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines