Hindustani Bhau Controversies: विकास पाठक (Vikas Pathak) उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इस वक्त बेहद मुश्किल में हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा किया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने जवानों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एकता के वकील ने साल 2020 के इस मामले में कहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ झूठी और मिस लीडिंग जानकारी पोस्ट कर रहे हैं। उन पर पर्सनल एजेंडा और सीक्रेट मोटिव के तहत अफवाहों को फैलाने के लिए एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, एकता कपूर के वकील का कहना है कि पुलिस मामला पहले ही बंद कर चुकी है फिर भी हिंदुस्तानी भाऊ एकता की इमेज और बिजनेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पहले भी वो कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं।
उर्फी जावेद को सरेआम दी थी धमकी
उर्फी जावेद को आज लोग एक्सेप्ट कर चुके हैं। हालांकि, जब वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती थीं, तब अक्सर उन्हें डेथ और रपे थ्रेट्स मिला करते थे। सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि कई सेलिब्रिटीज ने भी उर्फी जावेद को धमकाया है। इस लिस्ट में हिंदुस्तानी भाऊ का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हिंदुस्तानी भाऊ ने खुलेआम उर्फी को वार्निंग दी थी। उन्होंने कहा था, ‘जय हिंद, ये मैसेज उर्फी जावेद के लिए है। जो खुद को बहुत अच्छी फैशन डिजाइनर समझ रही है। बेटा ये जो बाहर तू कपड़े पहनकर घूम रही है फैशन के नाम पर, ये हिंदुस्तान का रिवाज और संस्कृति नहीं है। तेरी वजह से ना बहुत गलत मैसेज जा रहा है बहन-बेटियां तक, तो सुधर जा बेटा वरना मैं सुधार दूंगा। एक भाई के नाते प्यार से समझा रहा हूं, सुधर जाना।’
जब गिरफ्तार हुए थे हिंदुस्तानी भाऊ
साल 2022 में भी हिंदुस्तानी भाऊ गलत कारणों से सुर्खियों में आए थे। दरअसल, छात्रों के समर्थन में उनकी मांग थी कि 10वीं-12वीं की परीक्षा ऑनलाइन ही होनी चाहिए। उस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप लगा कि उन्होंने मुंबई में छात्रों को उकसाया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav दिखे Samarth Jurel संग सलाखों के पीछे, क्या है वायरल फोटो का सच?
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा था आरोप
साल 2022 में हिंदुस्तानी भाऊ एक और कंट्रोवर्सी में फंसे थे। उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ एक कैसीनो का प्रमोशन कर रहे थे। जिसके बाद इन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था। कैसीनो का नाम ‘गुरु नानक ऑनलाइन बुक’ था। इस पर श्री गुरु नानक देव जी की फोटो और ओंकार धार्मिक चिह्न भी लगाया था। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए इनका खूब विरोध हुआ। हालांकि, बाद में विज्ञापन हटा दिया गया और इन दोनों के खिलाफ शिकायत की गई थी।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines