News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vivian Dsena New Show: ‘बिग बॉस’ के लाडले विवियन डीसेना ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। ‘बिग बॉस’ के बाद से जहां कंटेस्टेंट्स के पास प्रोजेक्ट्स की लाइनें लग जाती हैं, वहीं विवियन इस शो के बाद अभी तक कहीं भी नजर नहीं आए हैं। पिछले एक साल से फैंस विवियन को टीवी पर मिस कर रहे हैं। इसी बीच अब उनकी वापसी का ऐलान हो गया है। जल्द ही विवियन डीसेना टीवी पर लौटने वाले हैं और इस बात का सबूत खुद एकता कपूर ने दिया है।
एकता कपूर ने अब विवियन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एकता और विवियन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। विवियन डीसेना जल्द ही फिर से एकता कपूर के शो में काम करते हुए नजर आएंगे। अब ये प्रोजेक्ट क्या होगा? इसे लेकर भी एकता कपूर और विवियन डीसेना ने अपने नए वीडियो में हिंट दिया है। इन दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि विवियन डीसेना काम के सिलसिले में एकता कपूर के ऑफिस में बैठे हुए हैं। उनसे एकता कपूर पूछती हैं कि हम क्या कर रहे हैं? क्या हम लोग सांपों के साथ कुछ कर रहे हैं? इसके जवाब में एक्टर ना कहते हैं। यानी एकता कपूर और विवियन डीसेना ने कन्फर्म कर दिया है कि उनका नया प्रोजेक्ट ‘नागिन’ तो नहीं होगा। इसके बाद एकता पूछती हैं कि क्या ये चमगादड़ से जुड़ा है? तो विवियन जवाब में कहते हैं कि अंदाजा काफी करीब है।
यह भी पढ़ें: क्या 120 Bahadur की शूटिंग के दौरान Eijaz Khan को आया था हार्ट अटैक? एक्टर ने किया खुलासा
अब इन दोनों ने फैंस को इस वीडियो के साथ सस्पेंस में छोड़ दिया है कि इनका नया प्रोजेक्ट क्या होगा? अब लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि ‘नागिन’ में नहीं बल्कि विवियन डीसेना ‘प्यार की एक कहानी’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इसी शो से विवियन को टीवी पर पहचान मिली थी और उस शो में एक्टर वैम्पायर बने हुए नजर आए थे। उस शो में भी चमगादड़ थे और अब इस वीडियो के बाद फैंस नए प्रोजेक्ट को विवियन के पुराने शो से जोड़ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।