Naagin 7: ‘नागिन’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचरल फिक्शनल शो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इस शो ने न सिर्फ फैंस को एंटरटेन किया है, बल्कि कई सेलेब्स की जिंदगी भी बदली है। मोनी रॉय (Mouni Roy), अदा खान (Adaa Khan) और सुरभि चांदना (Surbhi Chandna), अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जैसी एक्ट्रेस एकता कपूर के शो में ‘नागिन’ बनकर घर-घर में मशहूर हुई हैं। वहीं, अब जल्द ही टीवी पर एक बार फिर ‘नागिन’ का कहर देखने को मिलेगा।
एकता ने किया ‘नागिन 7’ का ऐलान
दरअसल, अब एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस वीडियो में एकता अपने ऑफिस में बैठी हुई नजर आ रही हैं और टीम के साथ बात कर रही हैं। वीडियो रिकॉर्ड करते हैं एकता बता रही हैं नई नागिन कौन होगी, ये जानने के लिए लोगों को किससे कांटेक्ट करना है? उन्होंने एक महिला का चेहरा दिखाया है, जो शायद नई नागिन की कास्टिंग कर सकती हैं।
कौन रिवील करेगा नई नागिन का नाम?
वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने इसके कैप्शन में नागिन 7 लिखा है। वीडियो में एकता को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘अब सर्व सर्व सर्व सर्व श्रेष्ठ नागिन क्रिएट करने का समय आ गया है। सर्व श्रेष्ठ परम श्रेष्ठ सुपर श्रेष्ठ नागिन।’ अब एकता के इस वीडियो ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस बार नागिन कौन होगी? वैसे एकता ने अभी तक अपनी नई नागिन का नाम रिवील नहीं किया है। न ही ये अनाउंस किया है कि ये शो कब से ऑन एयर होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की टीवी पर फिर होगी वापसी, कब और कहां देखने को मिलेगा Nikki Tamboli वाला सीजन?
फैंस ने ‘नागिन 7’ में किसे कास्ट करने की रखी डिमांड?
अभी तो सिर्फ ‘नागिन 7’ की अनाउंसमेंट हुई है। हर सीजन इस शो की नागिन के नाम पर खूब सस्पेंस क्रिएट किया जाता है। पोस्टर और टीजर तक, एकता फैंस को पता नहीं लगने देतीं कि इस सीजन में उनकी लीड एक्ट्रेस कौन हैं? वहीं, फैंस इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘बिग बॉस 18’ फेम चाहत पांडे (Chahat Pandey) को कास्ट करने की मांग कर रहे हैं। अब उनकी ये डिमांड पूरी होगी या नहीं, ये तो एकता ही तय करेंगी।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
47 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines