Eknath Shinde Meets Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग पर मुंबई सरकार और पुलिस अलर्ट हो गई है। इस केस में कितनी तेजी से जांच हो रही है ये तो पूरी दुनिया जानती है। दबंग खान के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर्स को पकड़ लिया गया है और आज उनकी कोर्ट में पेशी भी हो गई है। विक्की गुप्ता और सुनील पाल ये दोनों आरोपी फरवरी से खतरनाक प्लानिंग कर रहे थे। अब उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। दूसरी तरफ अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सलमान खान के घर पहुंचे हैं।
सलमान खान के घर में दिखे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वो सलमान खान और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) से उनके घर में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मुलाकात के बाद CM ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया है। इंटरव्यू में कहे हुए उनके शब्द सुनकर ही आपको विश्वास हो जाएगा कि हमारे टाइगर को कोई छू भी नहीं सकता है। दरअसल, सलमान से मिलने के बाद उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद दुश्मन भी कांप उठेगा।
बिश्नोई गैंग को खत्म करने की कही बात
एकनाथ शिंदे ने अपने इस स्टेटमेंट में कहा है कि ‘ये मुंबई है, इसमें अब कोई गैंग वैंग नहीं है, ये पूरा अंडरवर्ल्ड खत्म हो चुका है और ये बिश्नोई-विश्नोई को खत्म कर देंगे हम लोग बिल्कुल। ये मुंबई पुलिस है, ये महाराष्ट्र है, यहां हम किसी को दादागिरी चलाने नहीं देंगे। किसी भी नागरिक को कोई तकलीफ देने की बात करेगा, सलमान तो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा पॉपुलर फेस है, उसके परिवार की जिम्मेदरी भी हमारी है और सरकार की है। ये जो लोग पकड़े हुए हैं उनकी पूछताछ शुरू है और जड़ तक पूरी इन्क्वायरी की जाएगी।’
यह भी पढ़ें: 67 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से किया निकाह, तोड़ी 36 साल पुरानी शादी
सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा की सरकार ने उठाई जिम्मेदारी
उन्होंने कहा है कि जो भी इस केस में शामिल हैं उस पर कड़ी कार्यवाही होगी और सलमान खान को पूरी तरह से सुरक्षा देने की उन्होंने पुलिस को सुचना दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा और फिर से मुंबई में वो किसी पर ऐसी हरकत न कर सकें, ऐसी पुलिस कार्यवाही करेगी। उन्होंने सलमान को कह दिया है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ है। ये लोगों की सरकार है और इसलिए लोगों की हिफाजत करना, उनकी रक्षा करना हमारा काम है और वो हम करेंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines