Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer Released: साल 2025 में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया. 30 करोड़ के बजट में बनी मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया, जिसके बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने के लिए मिला. इसके बाद हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के काफी चर्चे होने लगे. ये इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है, जिसका ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है, जिसमें ‘सैयारा’ के बाद एक और जुनूनी लव स्टोरी देखने के लिए मिल रही है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को एक सिर्फ रोमांटिक ड्रामा कहना गलत होगा. इसे म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ही कहना सही होगा, जिसकी कहानी में रोमांटिक गाने भी हैं और डायलॉग्स को कहने का अंदाज जरा शायराना है. वहीं, इसमें एक महिला की दीवाने के प्रति सनक भी देखने के लिए मिलती है. कहानी में एक ऐसी लव स्टोरी को दिखाया गया है, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे के प्रति जुनूनी हैं. इसमें ‘दिल गलती कर बैठा…’ जैसे बेहतरीन गाने भी हैं.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह का दावा- ज्योति सिंह चुनाव के लिए कर रही थीं टिकट की मांग, खेसारी लाल बोले- ‘वो क्या जेपी नड्डा हैं?’
सिनेमाघरों में देखेगा ‘सैयारा’ और ‘आशिकी 2’ वाला फीवर?
म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को थिएटर में देखना एक अलग ही अनुभव होता है. इससे पहले आपने थिएटर्स में ‘सैयारा’ और ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों को देखा है. ये सिनेमाघरों में हिट भी हुई हैं. ऐसे में अब फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे के बीच एक कमाल की केमिस्ट्री दिखाई गई है. आपको याद दिला दें कि ‘सनम तेरी कसम’ को ‘सैयारा’ के फीवर से पहले सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था तो इसने कमाल का प्रदर्शन किया था हालांकि, पहले जब इसे रिलीज किया गया था तो ये फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में अब देखना होगा कि ऑडियंश के बीच ये फीवर फिर से देखने के लिए मिल पाता है या नहीं.
देखिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर
यह भी पढ़ें: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y-कैटेगरी की सुरक्षा, क्या है इसकी वजह?
दिवाली पर होगा महाक्लैश
गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस दिवाली रोमांटिक ड्रामा के साथ हॉरर की टक्कर होने वाली है. इसके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब दोनों मूवीज के बीच कमाल की टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इस दिवाली महाक्लैश तय है.
यह भी पढ़ें: ‘हमने डिजाइनर कपड़े दिए फिर भी…’, Bigg Boss 19 में शहबाज ने एल्विश यादव पर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines