Ek Deewane Ki Deewaniyat, Thamma Box Office Collection: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज हुई थीं और दोनों में ओपनिंग डे पर क्लैश देखने को मिला. आज इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘थामा’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 55.10 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है.
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई
इसी के साथ अगर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 6.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपये हो गया है. दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन तीसरे दिन भी फिल्म ‘थामा’ का जादू चला है.
‘थामा’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
इसके अलावा अगर इन दोनों ही फिल्मों के टोटल कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ‘थामा’ ने 50 करोड़ के आंकड़े को तीन ही दिन में पार कर लिया है, लेकिन फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को 50 करोड़ पार करने में समय लगेगा. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को कितने दिन में पार करेगी?
किसकी कमाई कहां रुकेगी?
इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों के रिव्यू पर जाए, तो दोनों ही फिल्मों को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं, तो जाहिर है कि इनकी कमाई पर भी इसका असर होगा, लेकिन दोनों ही फिल्मों से बड़े कलेक्शन की उम्मीदें हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों का कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा? और ये कितनी कमाई करेगी?
यह भी पढ़ें- 2 करोड़ में बनी भारत की पहली 100 करोड़ी फिल्म, 43 साल पहले हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines