Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और इसे दीवाली के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है. इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है और वो ये है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास तो कर दिया है, लेकिन इसके कुछ सीन्स पर बोर्ड की कैंची भी चली है.
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’
‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है. हालांकि, फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया है. इस फिल्म को रिलीज करने से पहले रामायण से जुड़े डायलॉग्स को डिलीट करना होगा. सामने आई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में 2 मिनट 12 सेकंड के एक सीन को एडिट करने के लिए कहा गया है.
ये होंगे बदलाव
इसके अलावा मंत्रालय ने 1 सेकंड के सीन को हटाने के लिए भी कहा है. साथ ही फिल्म में ‘रावण’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसे बदलकर ‘खलनायक’ करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा ‘उसके साथ सोना’ को भी हटाने के लिए कहा गया है. इसके अलावा ‘माल’ जैसे शब्द को भी हटाने के लिए कहा गया है और इसे ‘लड़की’ करने के लिए कहा है.
‘थामा’ से टकराएगी ‘एक दीवाने की दीवानियत’
इसके साथ ही फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट है, तो इसे सोलो रिलीज नहीं मिलेगा. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म की सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ से होने वाली है. फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी ये इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा. दोनों ही फिल्मों को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी देखा जा रहा है. अब कौन-सी फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कमाल करेगी, इसके लिए बस थोड़ा ही इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan को बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सम्मान, PVR INOX में होगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines