---विज्ञापन---

Eisha Singh ने खोला Bigg Boss के घर का बड़ा सीक्रेट, बिना घड़ी कैसे पता चलता था टाइम?

Eisha Singh: ईशा सिंह ने बिग बॉस के घर से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया है। बिना घड़ी के भी वो सही समय जान लेती थीं। कैसे? वो जानते हैं।

---विज्ञापन---

Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होने के बाद ईशा सिंह ने अब शो का बड़ा सीक्रेट पूरी दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। इस घर में कई कड़े नियम थे, जिसका मेकर्स खूब ध्यान रखते थे। जैसे कि बाहर की जानकारी कंटेस्टेंट्स को नहीं दी जाती और घर में कोई घड़ी नहीं होती, जिसके कारण कभी भी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को सही समय पता नहीं चल पाता। हालांकि, ईशा ने खुलासा किया है कि उन्हें सही समय पता चल जाता था।

ईशा को बिग बॉस के घर में कैसे पता चलता था सही समय?

दरअसल, उन्होंने एक ट्रिक ढूंढ ली थी, जिसके बाद उन्हें एक दम सटीक समय का पता चल जाता था। भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में ईशा सिंह ने खुद ये ट्रिक रिवील की है। ईशा ने कहा, ‘मैंने ये बात किसी को बताई नहीं है, वहां पर एक माइक्रोवेव होता था, ठीक है। अब शातिरपना क्या किया? हम लोगों ने उस पर टाइम सेट कर लिया। पहले इन लोगों ने उस पर कुछ उल्टा टाइम सेट किया था। हमें एक बार पता चल गया टाइम सही चल रहा है।’

---विज्ञापन---

माइक्रोवेव के साथ ईशा ने दिखाई चालाकी 

ईशा ने आगे कहा, ‘अब वो टाइम हम देखने लग गए, तो हम इशारों में बात करते थे। तो हमें पता होता था 4:30 बजे बैटरी चेंज होती है, इतना बजे ये बज रहा है और 8:30 बज रहे हैं और बिल्कुल एग्जैक्ट टाइम आने लग गया उस पर। एक बार गलती से किसी के मुंह से निकल गया कि देखकर आ कितना टाइम हो रहा है? उन्होंने माइक्रोवेव बदल दिया। अब तीन दिन तो हम मुश्किल में रहे, लेकिन हमने फिर सेट कर दिया, वो फिर सेट हो गया। तो लास्ट के 20-25 दिन हमें एग्जैक्ट टाइम पता चलने लग गया था।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hina Khan की कैंसर ट्रीटमेंट से हुई क्या हालत? तस्वीर शेयर दिखाया लुक

ईशा सिंह ने खोल दी पोल

ईशा सिंह ने इस दौरान मजाक-मजाक में ये भी कह दिया कि अब तो शो खत्म हो गया है। अब ये लोग क्या कर लेंगे? ईशा ने ट्रिक तो सही ढूंढी थी, लेकिन अब उन्होंने खुलेआम इसे रिवील करके आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। अब मेकर्स पहले से भी ज्यादा चौकन्ने हो जाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2025 05:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola