खत्म हुआ इंतजार! ईशा मालवीय नहीं टीवी की इस हसीना की झोली में गया नागिन 7, खुद इंटरव्यू में दिया हिंट

एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर लगातार कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है। हाल ही में ईशा मालवीय का नाम आ रहा था लेकिन अब खबर है कि ईशा मालवीय नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस शो को कर रही है।

Eisha Singh Hints At Doing Ekta Kapoor Show Naagin 7

Eisha Singh Hints At Doing Ekta Kapoor Show Naagin 7

 टेलीविजन क्वीन एकता कपूर अपनी सुपरनैचुरल सीरीज नागिन 7 एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी के सातवें सीजन की तैयारी जोरों पर है और इस बार लीड एक्ट्रेस को लेकर कास्टिंग का खेल दिलचस्प मोड़ ले चुका है। पहले जहां ईशा मालवीय को लीड रोल के लिए लगभग फाइनल माना जा रहा था, अब एक नया नाम सामने आ गया है—और वो कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 18 की चर्चित कंटेस्टेंट ईशा सिंह हैं।

नागिन 7 में ईशा सिंह बनेंगी लीड?

जब एकता कपूर ने महाशिवरात्रि के मौके पर नागिन 7 की घोषणा की थी, तब से लेकर अब तक कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि उड़ारियां फेम ईशा मालवीय को इस सीजन की नागिन के तौर पर चुना गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैनमेड पोस्टर्स भी वायरल होने लगे थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ईशा मालवीय को नहीं बल्कि ईशा सिंह को शो में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है।

ईशा सिंह के जवाब ने बढ़ा दीं चर्चाएं

हाल ही में ईशा सिंह और अभिनेता अविनाश मिश्रा अपने म्यूजिक वीडियो काला शा काला के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू में पहुंचे थे, जहां उनसे नागिन 7 से जुड़ा सवाल पूछा गया। सवाल था – क्या आप दोनों नागिन 7 में नजर आने वाले हैं? इस पर ईशा ने न सीधे हां कहा, न इनकार किया। बल्कि उन्होंने कहा, ‘लोग तो ये भी कह रहे हैं कि हमारी सगाई हो गई है। प्रोमो आएगा तो सब क्लियर हो जाएगा।’

उनके इस जवाब ने दर्शकों और फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब सोशल मीडिया पर लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, ‘नागिन 7 में आपको देखने का इंतजार है।’

बिग बॉस में भी मिला था ‘नागिन’ का टैग

आपको बता दें ईशा सिंह को बिग बॉस 18 के दौरान ‘नागिन’ का टैग भी मिल चुका है। कई बार उनके एक्सप्रेशन्स और गेमप्लान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए लोग उन्हें ‘नागिन’ कहने लगे थे। अब यही टैग शायद उनके करियर को एक नया मोड़ दे सकता है।

एकता कपूर ने बढ़ाई उत्सुकता

एकता कपूर ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कहती नजर आई थीं कि नागिन 7 के लिए लीड फाइनल हो चुकी हैं और जल्द ही प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा। इस बात ने दर्शकों की बेचैनी और बढ़ा दी है। अब हर किसी को इंतजार है उस चेहरे का जो इस बार टीवी की सबसे चर्चित ‘नागिन’ बनेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ