Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के फिनाले से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने और जनता को सच से वाकिफ करवाने के लिए घर में मीडिया आने वाली है। सभी जर्नलिस्ट इन कंटेस्टेंट्स को ऐसे-ऐसे सवाल करेंगे जो उनकी मुसीबतें बढ़ा सकते हैं। इस दौरान ईशा सिंह (Eisha Singh) भी मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते हुए नजर आएंगी। आपको बता दें, इस दौरान ईशा सिंह के शो में कंट्रीब्यूशन पर भी सवाल उठने वाले हैं। उनसे सीधा-सीधा पूछा जाएगा कि उनका बिग बॉस में कंट्रीब्यूशन क्या है? अब उनके गेम में क्या कमी रह गई? जो उन्हें इन सवालों का सामना करना पड़ रहा है, वो भी जान लेते हैं।
चुगलियों में बिजी
ईशा सिंह शो की शुरुआत से ही लोगों की चुगलियां करने में बिजी नजर आ रही हैं। उनके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ कोनों में बैठकर दूसरे ग्रुप का मजाक बना रही हैं। ईशा को अब मीडिया ने उनकी इस आदत के कारण ‘चुगली आंटी’ का टैग दे दिया है। हालांकि, इस दौरान भी वो खुद को डिफेंड करते हुए यही कह रही हैं कि ‘आप एक भी नाम ले लीजिए, जिन्होंने कोने में चुगली न की हो।’
दोस्तों के अलावा किसी से नहीं की बात
ईशा सिंह को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स की एक ही राय है। उनके ग्रुप के अलावा सभी का यही कहना है कि इस घर में ईशा से बात करना या उनके करीब जाना सबसे मुश्किल है। वो अपने आस-पास एक ऐसी दीवार बना लेती हैं जिसे पार कर पाना मुमकिन नहीं होता। दरअसल, ईशा अपने ग्रुप के अलावा किसी से ज्यादा बात नहीं करतीं और न ही किसी के साथ बॉन्ड बनाने की कोशिश करती हैं। उनकी दुनिया 3-4 लोगों तक ही सीमित है और इससे उनका गेम बोरिंग हो रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या एरोगेंट हैं Vivian Dsena? Salman Khan ने लाडले को दिया कैरेक्टर सर्टिफिकेट
कुछ ही रिश्ते बनाए, वो भी डगमगाए
ईशा सिंह ने पूरे सीजन में कुल 4 रिश्ते बनाए हैं। एलिस कौशिक को एक टास्क में ईशा मेनिप्यूलेट करते हुए दिखाई दे चुकी हैं। अविनाश मिश्रा को ईशा ने तब अकेला छोड़ा था, जब उनके कैरेक्टर पर सवाल उठ रहे थे। अविनाश को अपनी दोस्त की जरूरत थी और ईशा का भरोसा डगमगाया हुआ था। रजत दलाल का एक क्लिप देखने के बाद ईशा ने उनसे भाई-बहन का रिश्ता खत्म कर लिया था और विवियन को दोस्त बोलते हुए उन्हें सबसे बड़ा धोखा भी दिया।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 hr ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
3 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
5 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
6 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
7 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
8 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
8 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
22 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines