Eisha Singh और Alice Kaushik का गेम प्लान रिवील, Bigg Boss के घर में क्या है दोनों की स्ट्रेटेजी?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने अब तक क्या किया है और उनका गेम कैसा चल रहा है ये जानते हैं। अब इन दोनों की स्ट्रेटेजी रिवील हो गई है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में सभी घरवाले एक तरफ और तीन की तिकड़ी एक तरफ नजर आ रही है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh) और एलिस कौशिक (Alice Kaushik) की जबरदस्त दोस्ती पहले दिन से ही देखने को मिल रही है। ये तीनों न सिर्फ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं, बल्कि हर हालात में साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, अविनाश के जेल जाने के बाद ईशा और एलिस के कुछ ज्यादा ही चर्चे हो रहे हैं। हर कोई इनके गेम प्ले की ही बातें कर रहा है। तो चलिए जानते हैं दर्शकों के मुताबिक इन दोनों फीमेल कंटेस्टेंट्स का गेम प्लान क्या है?

विज्ञापन

बाकी घरवालों की चुगलियां

ये दोनों ज्यादा मुद्दों में इन्वॉल्व नहीं होती हैं, बल्कि दूर से बैठकर हर किसी का मजाक बनाती हैं, उनकी नकल करती हैं और उन पर जजमेंट भी पास करती हैं। ईशा और एलिस कभी-कभी तो मोहल्ले की आंटियों की तरह भी बर्ताव करती हैं, जो बाकी लोगों की बस बैठकर चुगलियां करना पसंद करती हैं। इनका करंट फेवरेट टॉपिक है करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की बुराइयां करना।

विज्ञापन

रोना-धोना

कभी ईशा और एलिस आपस में झगड़कर रोती हैं तो कभी ये दोनों एक-दूसरे को चुप करवाते हुए आंसू बहाती हैं। हाल ही में अविनाश के बेघर होने पर इन दोनों लड़कियों ने रियलिटी शो को डेली सोप बना दिया था। इन्होंने इतने आंसू बहाए कि जो लोग इन्हें पसंद भी कर रहे थे वो इन से इर्रिटेट इरिटेट हो गए।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा की पूंछ

एलिस का पहले दिन से खुद का कोई स्ट्रॉन्ग स्टैंड देखने को नहीं मिला है। हालांकि, ईशा पहले एक मजबूत दावेदार लग रही थीं, लेकिन अब उनका पूरा गेम अविनाश के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। कुछ लोग तो अब घर में ये भी दावा करने लगे हैं कि ईशा को अविनाश के लिए फीलिंग्स आ गई हैं। दरअसल, वो या तो सारा समय अविनाश को सही-गलत का पाठ पढ़ाती हैं, या फिर घरवालों से अविनाश के लिए लड़ती हुई दिखती हैं। इसके अलावा वो अविनाश से हंसी-मजाक करती हैं। अब आप ही समझ जाइए उनका घर में क्या कंट्रीब्यूशन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ