हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pavitra Punia से ब्रेकअप के बाद Eijaz Khan की जिंदगी में लौटा प्यार, 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ पार्टी में हुए इंटीमेट?

Eijaz Khan Spotted With A Mystery Girl: टीवी एक्टर एजाज खान को गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया से ब्रेकअप के बाद अब एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ देखा गया है। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Eijaz Khan Spotted With A Mystery Girl

Eijaz Khan Spotted With A Mystery Girl: टीवी एक्टर एजाज खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, हाल ही में 4 साल बाद गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद अब ऐसा लगता है कि एजाज की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है। जी हां खबरों की मानें तो एजाज को लास्ट नाइट एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में इंटीमेट होते हुए देखा गया। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

मिस्ट्री गर्ल के साथ इंटीमेट हुए एजाज खान

एजाज खान की पर्सनल लाइफ में पिछले काफी टाइम से हलचल चल रही है, खासकर जब से उनका रिश्ता पवित्रा पुनिया से खत्म हुआ है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक एजाज को मुंबई के एक नाइटक्लब में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए देखा गया है।

1 सितंबर की रात मुंबई के एक फेमस नाइटक्लब में दोनों के करीब आने की खबर आ रही है। एजाज खान को यहां मिस्ट्री गर्ल के साथ बहुत ही करीबी पल बिताते हुए देखा गया। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती थी।

विज्ञापन

पार्टी की रात एजाज दिखे स्टाइलिश

खबरों की मानें तो पार्टी में जैसे ही रात के 3 बजे, सभी की नजरें एजाज खान पर जा टिकीं, जो यहां वीआईपी एरिया में पहुंचे। उनका लुक बेहद स्टाइलिश था और उनके साथ खड़ी महिला ने सबका ध्यान खींचा। इस हसीना के बारे में कहा जा रहा है कि इसे पहले कभी नहीं देखा गया। ये कौन थी, कहां से आई थी? किसी को कोई अंदाजा नहीं था।

सूत्रों की मानें तो एजाज और मिस्ट्री गर्ल एक दूसरे के साथ काफी कन्फर्टेबल नजर आ रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। इतना ही नहीं यहां एजाज लगातार लड़की को पीछे से गले लगाते हुए देखे गए। वो अपनी दुनिया में खोए हुए थे और आसपास के लोगों से पूरी तरह बेखबर थे।

विज्ञापन

मनोरंजन जगत से नहीं है लड़की?

ये रहस्यमयी लड़की कौन है? फिलहाल सूत्रों ने उसकी पहचान को गुप्त रखा, लेकिन संकेत दिए कि वो शायद मनोरंजन उद्योग से बाहर की हो। सुबह करीब 4 बजे, दोनों क्लब से बाहर एक साथ निकले।

आपको बता दें एजाज और पवित्रा पुनिया के बीच कुछ महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है। उनका रिश्ता बिग बॉस 14 में शुरू हुआ था और फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था। लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पवित्रा अब अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये हसीना एजाज के पिछले दर्द को भुलाकर एक नई शुरुआत में मदद करेगी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्‍ट्रेस को छोड़ 60 साल में बेटी की उम्र की लड़की से इश्‍क लड़ा रहा ये ऑस्कर विजेता एक्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola