Eijaz Khan Pavitra Punia Breakup: बिग बॉस (Bigg Boss) के पॉपुलर कपल हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। अभी फैंस इस सदमे से ही उभर नहीं पाए हैं कि इसी बीच अब बिग बॉस के दूसरे कपल को लेकर भी मायूस कर देने वाली खबर सामने आ गई है। अब एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के रिश्ते में भी दरार की रूमर्स उड़ रही हैं। इन दोनों को रियलिटी शो में प्यार हुआ था जिसके बाद एजाज- पवित्रा के साथ रिलेशनशिप में आए थे।
यह भी पढ़ें: Animal Park में Ranbir संग साउथ की यह हसीना करेंगी रोमांस! इंटरनेट पर मशहूर हैं इनकी बोल्डनेस के चर्चे
एजाज और पवित्रा का हुआ ब्रेकअप?
इस पॉपुलर कपल ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए सगाई भी कर ली और अब काफी समय से फैंस इनके शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी हैं। 3 साल तक एक खुशहाल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब ऐसी रूमर्स है कि कपल के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अभी ये दोनों लिव इन में ही रह रहे हैं और इनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। लेकिन दोनों के बीच कई मनमुटाव पैदा हो चुके हैं और इस वक्त ये दोनों अपना रिश्ता सुधारने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
क्या है सच्चाई?
लेकिन इनके बीच खटास आ चुकी है और हो सकता है कि अगर सभी कोशिशों के बाद जल्द ही सब ठीक नहीं हुआ तो कपल हमेशा के लिए अलग होने का फैसला ले ले। वैसे इन प्रोब्लेम्स से पहले कपल अपनी शादी भी प्लान कर रहे थे। खुद एजाज ने मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो किस तरह पवित्रा पुनिया संग शादी रचाना चाहते हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि साल 2023 में ही ये कपल शादी कर लेगा। लेकिन अब इन अफवाहों ने फैंस को भी टेंशन में डाल दिया है। हालांकि, अभी तक न तो पवित्रा पुनिया और न ही एजाज खान ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर कोई बयान दिया है।
सोशल मीडिया पर बढ़ी दूरी
ऐसे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन सोशल मीडिया पर इनके बीच दुरी देखने को मिल रहे है। हमेशा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आने वाली इस जोड़ी में काफी समय से केमिस्ट्री गायब है। अगर आप ध्यान से देखें तो आपको नजर आएगा कि पवित्रा पिछले कुछ दिनों से एजाज खान के साथ कोई पोस्ट भी शेयर नहीं कर रहीं। ऐसे में इनके बीच आई दरार का शक फैंस के मन में और भी गहरा हो रहा है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines