120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर आज ही रिलीज हुआ है। इस टीजर लॉन्च इवेंट में स्टार्स ने मीडिया के किए सवालों के जवाब दिए और इस इंटरेक्शन में एक्टर एजाज खान ने एक बेहद ही शॉकिंग खुलासा भी किया है। एजाज खान फिल्म ‘120 बहादुर’ का हिस्सा हैं और ऐसे में उन्होंने भी आज रखा गया इस फिल्म का टीजर लॉन्च इवेंट अटेंड किया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने रिवील किया कि फिल्म की शूटिंग के दूसरे ही दिन उनकी हालत कैसी हो गई थी।
एजाज खान ने ‘120 बहादुर’ के इवेंट पर किया खुलासा
एजाज खान ने बताया है कि उन्हें ऐसा लगा था जैसे उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है। एजाज खान ने पहले तो इस फिल्म का हिस्सा होने पर आभार जताया और फिर बताया कि इस फिल्म को लेकर उनकी अप्रोच क्या थी? एजाज खान ने कहा कि एक रियल लाइफ हीरो की कहानी को दर्शाते हुए जिम्मेदारी बढ़ जाती है। खासकर जब आप आर्मी बैकग्राउंड से न हो। एजाज ने बताया कि वो आर्मी बैकग्राउंड से नहीं आते, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आर्मी बैकग्राउंड से हैं, तो उन्होंने उन पर पूरा भरोसा रखा।
शूटिंग के दूसरे दिन लगा जैसे आया हार्ट अटैक
एजाज खान ने आगे कहा, ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया, लेकिन मुझे लगा था कि मैं बहुत फिट हूं। 50 साल का बेहद फिट आदमी, लेकिन लद्दाख में जाकर आपका ईगो मर जाता है। दूसरे ही दिन जब मैं शूटिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि मुझे हार्ट अटैक आ रहा है।’ आपको बता दें, ये सुनते ही डायरेक्टर डर गए थे और वो ये देखने के लिए गए कि एजाज खान ठीक हैं या नहीं? इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई। एजाज खान ने बताया है कि उन सभी का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखा गया था और इस फिल्म की शूटिंग करने का एक्सपीरियंस बेहद शानदार था।
यह भी पढ़ें: 120 Bahadur Teaser Out: 3000 चीनी, 12-24 डिग्री टेम्परेचर…; सामने आई भारत और चीन के युद्ध की झलक
डायरेक्टर ने रखा एजाज का ध्यान
लद्दाख में एजाज खान के साथ जो हुआ उसके बारे में अभी तक किसी को भी खबर नहीं थी। ऐसे में एक्टर ने अपने इस खुलासे से फैंस को चौंका दिया है। 50 साल की उम्र में हार्ट अटैक जैसा महसूस करने के बावजूद एजाज ने फिल्म की शूटिंग पूरी ईमानदारी के साथ की है। अब उनकी यही मेहनत फैंस को पसंद आ रही है। आपको बता दें, एजाज खान टीवी हो या फिल्म, अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines