ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखेंगे एजाज खान-पवित्रा पुनिया, वजह है बेहद खास

एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने साल 2023 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। अब ब्रेकअप के बाद दोनों फिर साथ नजर आएंगे। इसकी वजह भी बेहद खास है।

eijaz khan and pavitra punia seeing together in short movie after breakup

Eijaz Khan And Pavitra Punia File Photo

टीवी एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया कभी टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हुआ करते थे। अब दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस बीच गुड न्यूज है कि एजाज और पवित्रा दोनों ही फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसमें एक खास ट्विस्ट है। ट्विस्ट ये है कि दोनों स्टार्स रियल में नहीं बल्कि रील लाइफ में एक साथ आ रहे हैं। वो भी एक प्रोजेक्ट के लिए जिसका नाम ‘नफ्स’ है। ये एक शॉर्ट फिल्म है, जिसे एक्ट्रेस दलजीत कौर ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

बिग बॉस 14 से शुरू हुई थी डेटिंग

जाहिर है कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने ‘बिग बॉस 14’ से डेट करना शुरू किया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने सगाई की लेकिन दो साल तक साथ रहने के बाद सितंबर, 2023 में कपल का ब्रेकअप हो गया। अब ये एक्स कपल शॉर्ट फिल्म ‘नफ्स’ के लिए साथ आ रहा है। एजाज खान ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को लेकर बात करते हुए एजाज खान ने कहा, ‘हमने (एजाज और पवित्रा) तीन साल पहले इस फिल्म की शूटिंग की थी। इससे ज्यादा मैं फिल्म के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। दलजीत से जाकर पूछ लो।’ जब दलजीत कौर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शॉर्ट फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही एजाज और पवित्रा को बता दिया गया था।

विज्ञापन

बताया कब हुई थी शूटिंग

दलजीत कौर ने आगे कहा, ‘एजाज खान और पवित्रा पुनिया दोनों ही पेशेवर स्टार्स हैं। जब दोनों बिग बॉस से बाहर आए थे, उस वक्त उनके साथ फिल्म की शूटिंग की गई थी। दोनों ही स्क्रीन पर जादू की तरह थे। दुर्भाग्य से फिल्म को रिलीज होने में इतना वक्त लग गया। मुझे पता है कि अब दोनों साथ नहीं हैं लेकिन से च्वाइस उनकी है, जिसका मैं सम्मान करती हूं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुझे दोनों की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ