Urfi Javed Hot Photos On Eid: आज पूरे देश में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। सभी लोग ट्रेडिशनल कपड़ों में सज-धजकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं और त्योहार के जश्न में बिजी हैं। इस खास दिन पर खूब दावतें चल रही हैं और बात सेलिब्रिटीज की करें तो वो भी टिप टॉप नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस की सूट में खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नया पोस्ट भी सामने आ गया है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि वो सूट में सजकर आपको ईद मुबारक कहने आई हैं तो बता दें, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
उर्फी जावेद ने ईद पर भी दिखाया ग्लैमर
मुस्लिम होने के बावजूद उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर ईद के दिन रिवीलिंग तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अब शर्म का पर्दा गिरा दिया है और ईद पर वो रुमाल से भी छोटे कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्हें देख अब लोग भी सवाल कर रहे हैं कि क्या एक दिन भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकतीं। कम से कम ईद के मौके पर तो उन्हें इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे, ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। जब इतनी बातें हो रही हैं तो चलिए पहले देख लेते हैं कि उर्फी ने इस बार ईद पर ऐसा क्या पहन लिया जिस पर इतना बवाल हो रहा है।
मुस्लिम होकर ईद पर रिवीलिंग कपड़े पहनने पर हुईं ट्रोल
सामने आई तस्वीरों में उर्फी का बेहद बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा है। उन्होंने जो टॉप पहना है उसमें इतने कट हैं कि समझ ही नहीं आ रहा कि इसे पहनने का फायदा क्या है। साथ ही उन्होंने इसके साथ एक स्कर्ट भी पहनी है जो बेहद नीचे और छोटी है। साथ ही इसमें साइड स्लिट भी नजर आ रहा है। हेयर और हैंड एक्सेसरी के साथ बूट्स पहनकर एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया है। वैसे इसमें देखने में तो उर्फी बेहद फैशनेबल और हॉट लग रही हैं लेकिन फैंस को शिकायत इस बात की है कि उन्होंने आज क्यों इस तरह के कपड़े पहने हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, अगली फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल से उठा पर्दा
लोग बोले शर्म करो
ईद पर उर्फी को छोटे कपड़ों में देख लोगों ने उन्हें बातें सुनाना शुरू कर दिया है। इन तस्वीरों से उनके मुस्लिम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स आहत हो रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘ये देखो उर्फी का ईद का जोड़ा।’ एक ने निराशा जताते हुए कहा, ‘ईद के समय तो सही कपड़े पहन लेती बहन।’ कोई बोला, ‘शर्म करो ईद का दिन है।’ कोई बोला, ‘अच्छा है कम से कम कपड़े तो पहने हैं।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
49 mins agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 hr agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
19 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
21 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
23 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines