Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्टर के घर के बाहर अचानक से सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात हो गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमकर लाठीचार्ज किया जा रहा है। इस लाठीचार्ज में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक कोई भी पुलिस से नहीं बच पा रहा है। मुंबई पुलिस अब सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा का ख्याल रखते हुए लोगों पर डंडे बरसाने पर मजबूर हो गई है।
सलमान खान के घर के बाहर पुलिस हुई तैनात
सोशल मीडिया पर इस भयानक मंजर के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। मुंबई पुलिस लोगों पर डंडे चला रही है और लोग खुद को बचाने के लिए भगदड़ मचा रहे हैं और इस दौरान जमीन पर कई गिरते-पड़ते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो गिरे हुए लोगों पर रोंदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ये सब क्यों हो रहा है? अचानक भाईजान के घर के बाहर मुंबई पुलिस क्यों आई है और वो लोगों पर लाठीचार्ज क्यों कर रही है? इतनी भीड़ जमा होने का क्या कारण है? चलिए इस सब सवालों के जवाब भी आपको दे ही देते हैं।
पुलिस ने चलाई लाठियां
दरअसल, मामला ये है कि आज ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। सभी को यही उम्मीद थी कि दबंग खान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को दर्शन देंगे। लेकिन इस उम्मीद से 1-2 नहीं बल्कि हजारों फैंस वहां पहुंच गए। भीड़ इकट्ठी हुई तो बवाल भी मच गया। इन फैंस पर काबू पाने के लिए मजबूरन पुलिस को डंडा उठाना पड़ा और सामने आए सभी लोगों पर चलाना भी पड़ा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबतोड़ वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले- ‘मौसम पहले से ही गर्म है मैडम’
वीडियो हुआ वायरल
यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही ये देखकर हैरान हैं कि पुलिस के डंडे खाने के बाद भी सलमान खान के लिए फैंस का जुनून कम नहीं हो रहा। वो बाद में भी उसी शिद्दत के साथ सलमान खान के घर के बाहर खड़े हैं और सिर्फ एक्टर के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के इन फैंस का प्यार ही उन्हें सुपरस्टार बनता है। लोग कैसे उनके पीछे पागल है अब इस वीडियो में उसका सबूत दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines