Edin Rose Emotional Post: मशहूर शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) फेम एडिन रोज के घर से हाल ही में बेहद दुखद खबर आई थी। एडिन रोज के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से सोशलल मीडिया पर फैंस एडिन को सांत्वना दे रहे थे। वहीं, अब पिता के जाने के बाद एडिन ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एडिन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
एडिन रोज ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, एडिन रोज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ और उनका हाथ थामे कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एडिन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि जिस दिन आपने पहली बार मुझे थामा था, उस दिन से लेकर तब तक जब मैंने आखिरी बार आपका हाथ थामा था। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं दादा। जैसे ही एडिन का ये पोस्ट इंटरनेट पर सामने आया, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आपको शक्ति। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि मुझे यकीन है कि उन्हें आप पर बहुत गर्व होगा। तीसरे यूजर ने कहा कि हिम्मत रखो और मजबूत रहो। चौथे यूजर ने कमेंट किया कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। एक और यूजर ने लिखा कि आपको और अधिक शक्ति और प्यार मिले। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स एडिन को हिम्मत दे रहे हैं।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर की थी खबर
गौरतलब है कि एडिन रोज के पिता के निधन की खबर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि एडिन रोज के पिता इस दुनिया से चले गए हैं। इसके साथ ही तेजिंदर ने उनके निधन पर शोक भी जाहिर किया था।
यह भी पढ़ें- Govinda की बड़ी बहन कामिनी खन्ना कौन? भाई के तलाक रूमर्स पर क्या बोलीं?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines