पॉपुलर एक्टर डिनो मोरिया की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मीठी नदी घोटाला मामले में एक्टर से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की थी। अब डिनो को ईडी ने भी समन भेज दिया है। डिनो मोरिया के अलावा उनके भाई सहित आठ लोग ईडी की रडार पर आ गए हैं। बता दें कि ईडी ने बीते दिन डिनो के ठिकानों पर भी छापा मारा था। आइए जानते हैं कि मामले में अब क्या नया अपडेट है?
ईडी की रडार पर डिनो मोरिया
दरअसल, मुंबई के मीठी नदी घोटाले में ईडी ने अगले हफ्ते एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। सभी के बयान एक दिन दर्ज नहीं किए जाएंगे बल्कि अलग-अलग दिन ये लोग अपना बयान दर्ज कराएंगे। ये मामला पांच-सात करोड़ का नहीं बल्कि 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े धन शोधन का मामला है। ऑफिशियल सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
EOW कर चुकी है पूछताछ
ये पूरा मामला आज चर्चा में नहीं आया है बल्कि बीते कई रोज से इसके बारे में कई बातें सामने आ चुकी हैं। पहले इस मामले में EOW ने डिनो से पूछताछ की थी और बीत दिन ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत डिनो मोरिया के घर पर छापा भी मारा। वहीं, अब अभिनेता को उनके भाई सहित अन्य लोगों संग पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
अब देखना होगा कि मामले में क्या नया मोड़ सामने आता है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी कई घंटे डिनो से पूछताछ की थी। वहीं, अब डिनो ईडी की रडार पर हैं। इसके अलावा अगर इस मामले की बात करें तो मुंबई नगर निगम द्वारा मीठी नदी की सफाई में यूज होने वाली स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है।
अब आगे क्या होगा?
आरोप है कि ये मशीनें कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर ली गई थीं, जिसकी वजह से भारी वित्तीय अनियमितता हुई थी। अब मामला गहराता जा रहा है और मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के बाद डिनो ईडी के निशाने पर हैं। देखना होगा कि आगे क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Allu Arjun की एक्ट्रेस बनेंगी Deepika Padukone, मेकर्स ने वीडियो के साथ किया अनाउंस
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
38 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines