Ed Sheeran India Concert Details: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का इंडिया कॉन्सर्ट खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पूरे देश से सिंगर को बेशुमार प्यार मिला है और सभी ने दिलजीत दोसांझ को सिर आंखों पर बिठा लिया है। अब उनके बाद जल्द ही एक और महान सिंगर के कॉन्सर्ट इंडिया में शुरू होने वाले हैं। अब एड शीरन ने सोशल मीडिया पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही इंडिया आ रहे हैं सभी को एंटरटेन करने और लोगों के दिल जितने।
कब होगी एड शीरन के कॉन्सर्ट की टिकट्स की सेल?
तो चलिए जानते हैं कि एड शीरन के कॉन्सर्ट की टिकट्स आप कब और कैसे खरीद सकते हैं? सबसे पहले तो आपको बता दें, ये कॉन्सर्ट इस साल नहीं बल्कि साल 2025 में होगा। यानी साल 2025 की शुरुआत एड शीरन के गानों के साथ होगी। अब आप भी उनके शो मिस नहीं करना चाहते तो ये खबर गलती से भी मिस मत कीजिएगा। साथ ही ध्यान से पढ़ लीजिए कि कब, कहां और कैसे ये टिकट्स बुक करने हैं? सबसे पहले तो बता दें, इंडिया कॉन्सर्ट की टिकट 11 दिसंबर 2024 से बिकनी शुरू होंगी।
यहां मौजूद हैं सारी डिटेल्स
सबसे पहले आपको जनरल टिकट्स खरीदने के लिए 11 दिसंबर को BookMyShow के पेज पर जाना होगा। इसके लिए आपको अपने BookMyShow अकाउंट को लॉग इन करना होगा। आसान पेमेंट के लिए अपना कार्ड ऐड कर सकते हैं और जब टिकट लाइव हो जाए तो तुरंत बुक टिकट पर क्लिक करना है क्योंकि चंद मिनटों में ये सारी टिकटें बिक सकती हैं। इसके बाद आपको वर्चुअल कतार में जोड़ दिया जाएगा और फिर आपका नंबर आने पर आपको तुरंत सीट सेलेक्ट करनी होगी, साथ ही सारी डिटेल्स भरते हुए आपको पेमेंट करना है। इसके बाद तुरंत ही आपको एक ई-मेल आएगा जिसमें आपकी टिकट कन्फर्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya को लगी शोभिता के नाम की हल्दी, तो Samantha ने किया शादीशुदा एक्टर संग ‘नैन मटक्का’
इंडिया में कहां-कहां होंगे एड शीरन के कॉन्सर्ट?
आपको बता दें, 24 जनवरी से सिंगर के कॉन्सर्ट शुरू होंगे। कब, कहां किस लोकेशन पर उनका परफॉर्मेंस होगा पोस्ट के लास्ट स्लाइड में उसकी भी सारी डिटेल्स मौजूद हैं। पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, शिलांग और दिल्ली एनसीआर के बाद कतर और बहरीन में भी एड शीरन के कॉन्सर्ट की धूम देखने को मिलेगी। भूटान की टिकट्स की सेल 30 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, कतर और बहरीन की टिकट्स 6 दिसंबर से बिकना शुरू होंगी।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
37 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines