Ed Sheeran Video Viral: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस वक्त अपने +–=÷× कॉन्सर्ट (मैथमेटिक्स टूर) के लिए इंडिया में हैं। उनका कॉन्सर्ट आज 5 फरवरी को चेन्नई के वाईएमसीए ग्राउंड में होने वाला है। कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन चेन्नई की सड़कों पर एन्जॉय करते हुए देखे गए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रिटिश सिंगर की हालत देख पहले तो फैंस भी कन्फ्यूज हो गए। दरअसल, वीडियो में सिंगर ने अजीब का चेहरा बनाया हुआ है। उनके सिर पर मुक्कों की बौछार हो रही है।
क्या हो गई सिंगर की हालत?
एड शीरन को देखकर किसी के मन में भी आ सकता है कि आखिर इंडिया आने के बाद उनकी क्या हालत हो गई है? लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल सिंगर बिल्कुल परफेक्ट हैं। दरअसल, अपने +–=÷× कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन चेन्नई की सड़कों पर देसी हेड मसाज यानी ‘चंपी’ ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रिटिश सिंगर के सिर पर मुक्के मारते हुए उन्हें देसी मसाज दी जा रही है। वहीं एड इसे काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
एड शीरन का ये वीडियो उनकी टीम की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया ‘एड को चेन्नई में सिर की मालिश मिल रही है!’ इस वीडियो में एड शीरन चंपी करवाते वक्त काफी अजीब और फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यूजर्स भी नहीं रोक पाए हंसी
एड शीरन के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आप गाने के लिरिक्स भूल गए तो हमें वजह पता चल जाएगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एड, क्या आप किसी को आपको हराने के लिए भुगतान कर रहे हैं? मुझे लगता है कि आपने गलत किया है संगीत की धड़कन वही है जो आपको करना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि यह आपके सिर में भी लगता है।’ इसके अलावा कई यूजर्स एड शीरन का वीडियो देखकर अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
एड शीरन के कॉन्सर्ट
गौरतलब है कि एड शीरन इंडिया के 6 शहरों में अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनका पहला शो 30 जनवरी को पुणे में हुआ था। दूसरा शो रविवार को हैदराबाद में हुआ। आज बुधवार को सिंगर चेन्नई के वाईएमसीए ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे। इस दौरान उनका साथ सिंगर जोनिता गांधी देंगी। एड शीरन का अगला कॉन्सर्ट 8 फरवरी को बेंगलुरु में और 12 फरवरी को शिलांग में होगा। उनका आखिरी शो 15 फरवरी को दिल्ली में होगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines