Urvashi Rautela और Sonu Sood से ED ने क्यों की पूछताछ, आखिर क्या है पूरा मामला?

बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने के मामले में ईडी बेहद सख्त है। इसी सिलसिले में ईडी ने सोनू सूद औ उर्वशी रौतेला से पूछताछ भी की है। हालांकि, दोनों ही स्टार्स ने इस पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Urvashi Rautela, Sonu Sood

ईडी ने सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ। image credit- instagram

विज्ञापन

बेटिंग ऐप केस में ईडी सख्त हो चुकी है। ईडी ने अपनी जांच भी बढ़ा दी है और सख्ती से हर पहलू की जांच की जा रही है। इस बीच अब ईडी ने हाल ही में उर्वशी रौतेला और सोनू सूद से इस मामले में पूछताछ की है। ना सिर्फ सोनू और उर्वशी बल्कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स (बेटिंग ऐप्स) में ईडी कई मशहूर हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला? 

इस पूरे मामले की बात करें तो कुछ स्टार्स पर आरोप था कि इन लोगों ने अवैध या बैन बेटिंग ऐप्स को प्रमोट किया है। इससे जुड़ी शिकायत में कहा गया कि स्कैम में मोटा पैसा लगा हुआ है। जैसे ही ये पूरा मामला सुर्खियों में आया तब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि साल 2015 में उन्होंने एक ऐसे एड में काम किया था, लेकिन एक साल में ही उन्होंने इस डील को छोड़ दिया था।

Advertisment

कंगना का फूटा था गुस्सा

इसके अलावा राणा दग्गुबाती की टीम ने भी इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका एंडोर्समेंट डील सभी कानूनों के तहत था और अभिनेता किसी भी गैर कानूनी डील का हिस्सा नहीं थे। जब से पूरा मामला सुर्खियों में आया था, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी गुस्सा फूटा था। अभिनेत्री का कहना था कि उन्हें भी कई बार इस तरह के ऑफर आते हैं, लेकिन वो कभी भी ऐसे एड्स में काम नहीं करती हैं।

विज्ञापन

25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर

वहीं, अगर सोनू और उर्वशी की बात करें तो दोनों ही स्टार्स ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसके अलावा सेलेब्स ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में इस मामले में 25 नामचीन हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस लिस्ट में प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता, राणा दग्गुबाती और निधि अग्रवाल सहित कई लोगों ने नाम शामिल थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ