Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। वहीं, इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED), जैकलीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को 215 करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है।
ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार, ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ जार्चशीट दायर कर सकती है। ईडी के आरोपों के मुताबिक,जैकलीन फर्नांडिस को पहले से ही पता था क ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला शख्स है। बताते चलें कि सुकेश संग तस्वीरें वायरल होने के बाद से ईडी ने एक्ट्रेस पर शिकंजा कसा है।
रिपोर्ट में ऐसा दावा भी किया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस रिलेशन में थे। इतना ही नहीं दोनों कि कुछ बेहद पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। ईडी ने भी इन फोटो को सबूत के तौर पर रखा है। ईडी ने जैकलीन की सात करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को भी हवाले में ले लिया है।
ईडी को इससे पहले पूछताछ में पता चला था कि जैकलीन को सुकेश ने एक्सपेंसिव गिफ्ट दिए थे। जानकारी के अनुसार, आज ईडी जैकलीन के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दायर कर सकती है। बता दें कि यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दायर की जाएगी। ठगी का यह मामला दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में सुकेश और अन्य अपराधियों के वसूली की साजिश और लगभग 200 करोड़ की धांधलेबाजी को लेकर दर्ज कराई गई FIR को लेकर है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines