भूकंप की तबाही को बेहद करीब से दिखाती हैं ये फिल्में, मंजर देख कांप जाएगी रूह

Earthquake in Nepal:सिनेमाजगत भी असल कहानी पर फिल्में बनाने से पीछे नहीं हटता है। ऐसे में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें भूकंप की तबाही के मंजर को बहुत करीब से दिखाया गया है।

movies based on earthquake

image credit: social media

Earthquake in Nepal: नेपाल में देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 नापी गई है। इसमें अब तक कई लोगों के मरने की खबर सामने आई है। नेपाल में आए भूकंप (Earthquake in Nepal) का असर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में देखने को मिला है। दुनियाभर में ऐसे भूकंप आते रहते हैं, इसलिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। वहीं सिनेमाजगत भी असल कहानी पर फिल्में बनाने से पीछे नहीं हटता है। ऐसे में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें भूकंप की तबाही के मंजर को बहुत करीब से दिखाया गया है, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

वक्त (Waqt)

1965 में आई फिल्म ‘वक्त’ में भूकंप की तबाही के कारण बिछड़े परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। बच्चे मां-बाप से दूर हो गए थे, भाई-भाई से अलग हो गए थे, सभी के सपने चकनाचूर हो गए थे। इस फिल्म में बलराज साहनी, सुनील दत्त, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर समेत कई अन्य सितारे नजर आए थे।

काई पो चे (Kai Po Che)

2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ तीन दोस्तों की कहानी जो बड़े सपने देखते हैं, लेकिन भूकंप आने पर उनके सारे सपने रेत के घरौंदे की तरह बिखर जाते हैं। तीनों दोस्त अपने मकसद में कामयाब होने से पहले ही भूकंप और दंगों की जद में आ जाते हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव, सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध ने लीड रोल प्ले किया था।

सैन एंड्रियास (San Andreas)

2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म सैन एंड्रियास में भी भूकंप और सुनामी से हुई तबाही के मंजर को दिखाया गया था। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, कार्ला गुजिनों और अलेक्सेन्ड्रा ने अहम रोल प्ले किया था।

अर्थक्वेक (Earthquake)

एक और हॉलीवुड फिल्म आई थी अर्थक्वेक, इस फिल्म में भी भूकंप की तबाही का मंजर दिखाया गया था। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था, जिसे देखने के बाद लोग कांप गए थे।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ