Bhojpuri Film Kangan Mai Ke First look: बॉलीवुड में जब हॉरर कॉमेडी फिल्म की बात होती है तो इसमें कई फिल्मों के नाम याद आ जाते हैं. ऐसे में यादगार हॉरर फिल्मों के रोल्स की बात जाए तो इसमें एक नाम पहले लोगों के दिमाग में आ जाता है. वो है ‘मंजुलिका’. साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ में विद्या बालन ने इस रोल को प्ले किया था और ये यादगार बन गया था. ऐसे में अब दशहरा के मौके पर एक नई भोजपुरी फिल्म चर्चा में आ गई है, जिसका टाइटल ‘कंगन माई के’ है. इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने लीड रोल प्ले किया है. मूवी से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर मंजुलिका की याद आ जाएगी.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ के फर्स्ट लुक के पोस्टर में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव लाल साड़ी, गले में सोने का हार, नाक में नथिया पहने अलग अवतार में दिख रही हैं. इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस के चेहरे पर रंग और बिखरे बाल भी दिखाई दे रहे हैं, जो आपको हिंदी सिनेमा की मंजुलिका की याद दिला देंगे. उनके सामने काली माता की रौद्र रूप में ब्लैक एंड व्हाइट रंग की विशाल प्रतिमा भी दिखाई दे रही है. फिल्म ‘कंगन माई के’ का फर्स्ट लुक बहुत ही अट्रैक्टिव बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ही नहीं, होम्बले फिल्म्स बना चुका ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने तो 30 करोड़ के बजट में कमाए 300Cr
माही श्रीवास्तव ने छोड़ी है छाप
बता दें कि जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘माई के कंगन’ पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है. इसका निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं, जिन्हें स्टाइल सिनेमा के लिए जाना जाता है. उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी है. फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें माही श्रीवास्तव ने अभिनय से स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी है. सुपरहिट फिल्म ‘जया’ के बाद माही का एक और अलग तेवर इस फिल्म के जरिए देखने के लिए मिलेगा. इस फिल्म को लेकर के माही श्रीवास्तव काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी को भी अधिकार नहीं…’, कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस, लगाए थे टॉर्चर करने के आरोप
फिल्म की अन्य स्टार कास्ट
बहरहाल, अगर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ में माही श्रीवास्तव के साथ ही अवधेश मिश्रा, विनीत विशाल, अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, आईसी मौर्य, पूजा दूबे, स्वीटी ओझा, श्वेता पांडेय, रितिक दास जैसे कलाकार भी अहम रोल में होंगे. सिंगर इंदू सोनाली, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार और सुगम सिंह ने इसके गाने गाए हैं. गीतकार प्यारेलाल यादव, अमरेश भट्ट, ओम झा, राजेश पांडे, संगीतकार ओम झा हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का जल्द ही टीजर जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े करने वाले विजुअल्स से क्लाइमैक्स तक, 5 प्वॉइंट्स में समझें ‘कांतारा-1’ क्यों है 2025 की दमदार फिल्म?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines