Nandita Das Birthday: सांवली सी सूरत वाली एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपनी अदाओं और एक्टिंग से लोगों के दिलों को धड़काया। हम बात कर रहे हैं नंदिता दास (Nandita Das) की जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से धमाल ही मचा दिया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी लाइफ अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में रही है। वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि एक अच्छी डायरेक्टर भी हैं। आप सोच रहे होंगे कि आज अचानक से हमें उनकी याद क्यों आ गई। अब बर्थडे है तो याद तो आना लाजमी है ही। सबसे पहले तो उन्हें हमारी ओर से हैप्पी बर्थडे, अब एक्ट्रेस की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी जान लेते हैं।
इस फिल्म से किया डेब्यू
नंदिता दास का जन्म 7 नवंबर 1969 को हुआ था। एक्ट्रेस की मां गुजराती थीं जो एक जबकि पिता जतिन दास बंगाली थे। नंदिता का छोटा भाई भी है जो क्रिएटिव डिजाइनर हैं। नंदिता का जन्म तो मुंबई में हुआ था, लेकिन परवरिश दिल्ली में हुई थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली मिरांडा हाउस से ही की है। एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म फायर से किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Divya Bharti ने मरने से एक दिन पहले की थी पार्टी, साथी कलाकार का हैरान करने वाला खुलासा
पहली ही फिल्म में बनीं लेस्बियन
नंदिता दास ने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा तहलका मचाया कि वो रातों रात हिट हो गईं। उन्होंने शबाना आजमी के साथ साल 1996 में फिल्म फायर से अपना डेब्यू किया। इसमें एक्ट्रेस ने लेस्बियन का रोल निभाया था। नंदिता ने शबाना के साथ लिप लॉक किया जिससे वो लाइमलाइट में आ गईं। हालांकि इस फिल्म में बोल्ड सीन की वजह से इसे सिनेमाघरों में जगह नहीं मिली और वो यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘एक थी गूंजा’, ‘हजार चौरासी की मां’, ‘लाल सलाम’, ‘बवंडर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
सांवली सूरत की वजह से सहे ताने
फिल्म इंडस्ट्री में सीरत से ज्यादा सूरत मायने रखती है। अगर कोई एक्ट्रेस गोरी है तो उसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन जो सांवली हैं उन्हें अपने रंग की वजह से ताने भी सुनने पड़े हैं। इस लिस्ट में एक नाम नंदिता दास का भी आता है जो सांवले रंग की वजह से कई बार ट्रोल हुई हैं। लेकिन उन्होंने किसी की भी परवाह नहीं की और सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं।
दो शादियां लेकिन फिर भी अकेली
नंदिता दास अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में रही हैं। उन्होंने पहली शादी 2002 में सौम्य सेन से की। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2007 में ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद नंदिनी की लाइफ में
आए मुंबई इंडस्ट्रियलिस्ट सुबोध मस्कारा जिनसे उन्होंने शादी कर ली। इस रिश्ते की उम्र भी लंबी नहीं रही और साल 2017 में उनका तलाक हो गया। अब वो सिंगल हैं और अपने बेटे के साथ ही अपनी लाइफ बीता रही हैं। साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से भी कुछ दूरी बना ली है।
यह भी पढ़ें: ‘सिंघम अगेन’ या ‘भूल भुलैया 3’ किसका दिखा भौकाल? जानें कमाई में कौन आगे
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines