---विज्ञापन---

इन चार फिल्मों में दिखी Durga Puja की भव्य झलक, जिनको देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Durga Puja In Movies: आज दुर्गाष्टमी का पावन पर्व है और इसकी झलक फिल्मों में भी दिखाई गयी है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Durga Puja In Movies: बॉलीवुड में कई फिल्मों में त्योहारों के रंग दिखाए जाते हैं। इनकी कहानियां लोगों को अपनी तरफ बहुत खींचती हैं। लोग भले ही फिल्म की कहानी भूल जाएं लेकिन त्योहार आज भी याद किए जाते हैं। आज दुर्गाष्टमी का पावन पर्व है और इसकी झलक फिल्मों में भी दिखाई गयी है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में Kajol के साथ हुआ हादसा, मुंह के बल गिरते हुए बची एक्ट्रेस

 

---विज्ञापन---

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

हाल ही में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में दुर्गा पूजा का सीन कहानी के लिए बहुत जरूरी था। इसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते और कत्थक करते हुए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे।

---विज्ञापन---

देवदास

बॉलीवुड की फिल्म में दुर्गा पूजा दिखाने की बात हो और ऐसे में देवदास फिल्म का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 1955 में बनी ‘देवदास’ की रीमेक थी। 1955 की देवदास को विमल रॉय ने डायरेक्ट किया था और विमल की ‘देवदास’ में दिलीप कुमार थे और भंसाली वाली में शाहरुख खान नजर आए थे।

---विज्ञापन---

कहानी

साल 2012 में सुजॉय घोष रिलीज हुई फिल्म कहानी जिसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के अंदर कोलकाता की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें लंदन से आई एक महिला अपने पति को ढूंढती है। कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का धूमधाम से जश्न बनाते हुए भी देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

परिणीता

2005 में आई फिल्म परिणीता की कहानी उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में विद्या के साथ सैफ अली खान और संजय दत्त अहम भूमिका में थे। इस फिल्म में भी कोलकाता को बहुत करीब से दिखाया गया है और ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान निभाई जाने वाली रस्में भी पर्दे पर भव्य तरीके से दर्शायी गई थीं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2023 07:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola