न ऋतिक न आमिर, अब Shahrukh Khan के हाथ लगी Dhoom 4?

Shahrukh Khan Dhoom 4: खबर है कि अब शाहरुख खान धूम की फ्रेंचाइजी धूम 4 में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर ट्रेंड चल रहा है और वीडियो व फोटो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

Shahrukh Khan

image credit: social media

Shahrukh Khan Dhoom 4: साल 2023 शाहरुख खान के लिए शानदार साबित हुआ है। इस साल उनकी पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है। पठान और जवान ने तो बंपर कमाई की है, वहीं डंकी तो अभी भी कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इन सबके बीच अब शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब शाहरुख खान धूम की फ्रेंचाइजी #Dhoom4 में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर ट्रेंड चल रहा है और वीडियो व फोटो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

क्या है पूरा मसला

शाहरुख खान पठान और जवान दोनों में जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे हैं। डंकी भले ही जवान और पठान जितनी कमाई तो नहीं कर पाई है, लेकिन लगातार टिकट खिड़की पर सक्रिय है। सालार से क्लैश करने के बाद डंकी सिनेमाघरों में लगी हुई है और फैंस इसे एंजॉय कर रहे हैं। तीनों फिल्मों की बंपर सफलता के बाद अब लोग सच में यह सोच रहे हैं कि क्या शाहरुख खान को धूम 4 में होना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह पूरा मसला है क्या।

शाहरुख के साथ ये सितारे भी दिखे

खबर है कि डंकी के बाद शाहरुख खान साल 2024 में अपनी नई फिल्म का एलान कर सकते हैं। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि आखिर शाहरुख खान किस फिल्म में नजर आएंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड चल रहा है। वीडियोज में फैंस ने शाहरुख की धूम 4 का पूरा टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा और भी कई बॉलीवुड के सितारे नजर आ रहे हैं। इसमें नयनतारा और रणबीर कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

https://twitter.com/Cricnerd36/status/1740031148745687213

लकी रहा साल 2023

शाहरुख खान को अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी आता है। वह अपनी हर फिल्म में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे लोगों के जहन में बस जाते हैं। अब धूम 4 को लेकर भी शाहरुख खान के फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। साल 2018 में आखिरी फिल्म जीरो के बाद पठान के साथ शाहरुख का कमबैक उनके लिए लकी साबित हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ