Gauri Khan Recieves ED Notice: शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी डंकी सालार से आगे कमाई कर रही है। डंकी को लेकर शाहरुख खान के फैंस का क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर ईडी ने शिकंजा कसा (Gauri Khan Recieves ED Notice) है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।
30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
दरअसल गौरी खान लखनऊ की एक रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ग्रुप ने साल 2015 में इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया था। अब कंपनी द्वारा किए गए पेमेंट की जानकारी मांगी गई है। कंपनी पर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। गौरी खान भी इस कंपनी की जांच के दायरे में आ रही हैं। हालांकि अभी तक गौरी खान का इसपर तो कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन इस कार्रवाई में गौरी खान से पूछताछ होना तो तय है।
यह भी पढ़ें: Pakistan में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं यह मशहूर एक्ट्रेस, रेप और किडनैपिंग का हर वक्त सताता है डर
कई पहलुओं पर होगी पूछताछ
खबरों के अनुसार ब्रांड एंबेसडर होने के नाते उनसे कई पहलुओं पर पूछताछ हो सकती है कि जैसे उस कंपनी से गौरी का क्या कॉन्ट्रैक्ट था, साथ ही उन्हें कितने रुपए का भुगतान किया गया था। बता दें कि यह मामला इस साल सामने आया था जब गौरी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने ना केवल इस कंपनी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी, बल्कि सीएमडी और डायरेक्टर समेत गौरी खान के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्जा करवाया था।
ईडी के दफ्तर जाना पड़ सकता है
ईडी के अनुसार गौरी खान को नोटिस का जवाब अपने वकील के माध्यम से देना होगा और अगर ईडी अगर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो गौरी खान को ईडी के दफ्तर में भी पूछताछ के लिए जाना पड़ सकता है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में फरवरी में मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines