ED Denies To Sending Notice Gauri Khan: शाहरुख खान की फिल्म डंकी कल यानि 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पठान और जवान की तरह लोग इस फिल्म को लेकर भी क्रेजी होते दिख रहे हैं। इसी बीच में बीते दिन खबर आई थी कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को ईडी ने नोटिस भेजा है। कहा गया था कि लखनऊ की एक रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप ने 30 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में निवेशकों से जानकारी मांगी थी, जिसको लेकर जांच में गौरी खान का भी नाम सामने आया था। इसके बाद खबर आई कि ईडी ने गौरी को नोटिस भेजा है, लेकिन अब ईडी ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है कि उन्होंने गौरी को कोई नोटिस भेजा है।
30 करोड़ हड़पने का था आरोप
बता दें कि बीते दिन आई खबरों में दावा किया गया था कि शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर को रियल स्टेट कंपनी के संबंध में ईडी का नोटिस मिला है। जिसमें कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया था। लेकिन आज यानि मंगलवार को खबर आ रही है कि ईडी के नोटिस वाली खबर फर्जी थी। ईडी ने इस मामले में नोटिस भेजने से इनकार कर दिया है। बता दें कि जिस कंपनी के लिए गौरी को नोटिस देने की बात सामने आई थी गौरी उस तुलसियाना ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की पत्नी Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला
नोटिस के दावे फर्जी
खबरों की मानें तो तुलसियाना ग्रुप ने निवेशकों और बैंकों पर 30 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान करने का आरोप लगाया है। रिपोर्टस में यह भी दावा किया गया था कि ईडी गौरी खान से इस मामले में जो भी लेनदेन हुआ है उस मामले में जांच करेगी और अगर ईडी गौरी के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उनको पूछताछ के लिए कार्यालय में भी बुलाया जा सकता है। हालांकि ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गौरी को नोटिस भेज तलब करने के दावे का खंडन कर दिया।
लखनऊ में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
दरअसल, मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह का यह आरोप था कि उन्होंने गौरी खान का एड देखने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियाना ग्रुप के बनाए गए फ्लैट को खरीदा था। साल 2015 में उन्होंने कंपनी को 85 लाख रुपये का पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन अब तक न तो उनको फ्लैट मिला है और न ही कंपनी ने उनके पैसे लौटाए हैं। इसके बाद जसवंत की शिकायत पर लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में गौरी खान सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines